- Hindi News
- Sports
- Usain Bolt Coronavirus Tests Positive For COVID 19 Usain Bolt 34th Birthday Party In Jamaica Video Viral News Updates Raheem Sterling
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उसैन बोल्ट ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 2, जबकि 2012 लंदन ओलिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में 3-3 गोल्ड जीते थे। -फाइल फोटो
- 11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन जमैका के उसैन बोल्ट ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास लिया था
- 33 साल के बोल्ट ने 100 मीटर रेस 9.58 सेकंड और 200 मीटर रेस 19.19 सेकंड में पूरी की थी, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है
दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोल्ट ने 21 अगस्त को अपने 34वें बर्थडे की पार्टी जमैका में ही मनाई थी। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बोल्ट ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था। आखिरी टूर्नामेंट में बोल्ट ने सिल्वर मेडल जीता था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद बोल्ट ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है।
पार्टी में जमैका के फुटबॉलर स्टर्लिंग भी शामिल थे
डेली मेल ने जमैका के रेडियो स्टेशन ‘नेशनल वाइड 90एफएम’ के हवाले से यह खबर दी है। इस रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्ट की बर्थडे पार्टी में परिवार और दूसरे मेहमानों के साथ इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग भी शामिल हुए थे। स्टर्लिंग भी जमैका के ही रहने वाले हैं।
बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा- यह उसैन बोल्ट की बर्थडे पार्टी है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ है।
बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
बोल्ट ने 100 मीटर रेस 9.58 सेकंड और 200 मीटर रेस 19.19 सेकंड में पूरी की थी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बोल्ट ने 3 ओलिंपिक में 8 गोल्ड जीते थे। इनमें से 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 2, जबकि 2012 लंदन ओलिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में 3-3 स्वर्ण जीते थे।
0