- Hindi News
- Local
- Mp
- Crime Against Women In MP; Indore Man Beaten To His Wife And Drove Him Out Of The House
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया है।
- देपालपुर, विजय नगर और चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस के समक्ष दहेज प्रताड़ना के मामले आए
- तेजाजी नगर और गांधी नगर पुलिस ने महिला और युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया
इंदौर में महिला प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक महिला से उसके से उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपए लाने की मांग कर दी। मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हुए घर से निकला दिया। वहीं, कैलाश का भट्टा में रहने वाली महिला लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। इसके अलावा महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत भी पुलिस तक पहुंची है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया है।
पहला मामला : देपालपुर पुलिस के अनुसार तहसील रोड निवासी लक्ष्मी गोस्वामी ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। उसके अनुसार रतलाम जिले के बिलपांक गांव में कुलदीप से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति कुलदीप और ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे दहेज में पांच लाख रुपए नकद लाने की मांग कर रहे थे। मैंने उनकी मांग का विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। वे आए दिन मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इन्होंने हद तो तब कर दी, जब मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया।
दूसरा मामला : चंदन नगर क्षेत्र के रजा नगर सन्नी गार्डन के पास रहने वाली रेशमा ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि सास उसे आए दिन दहेज प्रताड़ना के लिए तंग करती है।
तीसरा मामला : विजय नगर क्षेत्र स्थित कैलाश का भट्टा निवासी पूजा ने पति संतोष राठौर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की है। पूजा ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए पति आए दिन प्रताड़ित करता है। उसका कहना है कि पति कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करता है।
चौथा मामला : गांधी नगर पुलिस के अनुसार ग्राम सिंहासा निवासी महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही सुमित उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील इशारे किए थे।
पांचवा मामला : तेजाजी नगर पुलिस ने बताया उमरीखेड़ा निवासी युवती की शिकायत पर देवीसिंह निवासी ग्राम मोरोद और निर्भय निवासी सिमरोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आराेपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।
0