नई व्यवस्था: एक जगह भीड़ न हो, इसके लिए तीन ग्रुपों में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

नई व्यवस्था: एक जगह भीड़ न हो, इसके लिए तीन ग्रुपों में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट परिसर में तीन अलग-अलग कक्षों में हुई सुनवाई।

  • जनसुनवाई में आए 195 आवेदन, अधिकारियों ने किया समाधान

जनसुनवाई में मंगलवार काे समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के तीन ग्रुप बनाए गए। पहले ग्रुप में राजस्व,खाद्य व अन्य संबद्ध विभाग, दूसरे ग्रुप में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, निर्माण और सामाजिक न्याय विभाग और तीसरे ग्रुप में नगरी विकास पुलिस व अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों के समूह के अधिकारियाें ने जनसुनवाई में आए आवेदनों पर सुनवाई की।

प्रत्येक ग्रुप में दो-दो समन्वयक अधिकारी बनाए गए हैं, जाे आवेदकों की शिकायत के पंजीकरण से लेकर शिकायत के निराकरण की जानकारी की कार्रवाई कर रहे हैं। जनसुनवाई में कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए।

अफसरों को बताई अतिक्रमण किए जाने की समस्या

जनसुनवाई में संजय नगर होशंगाबाद के अजयपाल ने मोहल्ले के ही व्यक्ति द्वार उनके घर के सामने 3 वर्षों से रेत, ईंट और गिट्टी डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की जिसके बाद नपा के दल को मौका स्थल पर भेजकर आवेदक के घर के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

डोलरिया के परमाल भदाैरिया ने आवासीय भूमि के पट्टे की डुप्लीकेट काॅपी के लिए आवेदन किया जिसके बाद भूखंड की डुप्लीकेट प्रति दी गई। तहसील डोलरिया के शिव प्रसाद यादव ने उनकी आबादी भूमि पर गांव के संपन्न व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की जिस पर राजस्व टीम ने मौका स्थल पर निरीक्षण कर कार्रवाई की। प्रांतीय स्व सहायता समूह महासंघ की महिलाओं ने उनके रुके हुए वेतन दिलाए जाने और अन्य मांगे पूरी किए जाने के लिए आवेदन दिया।

दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

जनसुनवाई में कलेक्टर धनंजय सिंह द्वारा होशंगाबाद के मालखेड़ी निवासी दिव्यांग पंकज मालवीय को व्हीलचेयर प्रदान की गई । पंकज मालवीय मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। पंकज व्हील चेयर पाकर बहुत खुश हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link