छरपुर में 30 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में बुधवार शाम महोबा रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई खामियां सा
.
बिना नेम प्लेट ड्यूटी और मनमानी कार्रवाई चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी बिना नेम प्लेट के नजर आए। परिचित लोगों को बिना कार्रवाई छोड़ा गया, जबकि आम वाहन चालकों से पूछताछ होती रही। ओवरलोड वाहनों और रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोकने की जहमत नहीं उठाई गई।
जाम और वसूली से लोग परेशान शहर में चौबे तिराहा से बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करती है। कई बार घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं।
वीडियो बनाने पर बिना नेम प्लेट वाला पुलिस कर्मी भड़क गया।
पुलिसकर्मी बोले- ट्रैक्टर रोकने का अधिकार नहीं यातायात पुलिस कर्मी रामकिशोर पाठक ने सफाई दी कि उन्हें केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग की अनुमति है। ट्रैक्टर रोकने के लिए उनके पास अधिकार नहीं हैं, यह काम केवल प्रभारी की अनुमति से हो सकता है।
पहले भी लगे थे आरोप, विधायक ने लगाई थी फटकार इससे पहले विधायक ललिता यादव ने सागर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली को लेकर फटकार लगाई थी। आरोप था कि बागेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों से पैसे मांगे जा रहे थे।
वीडियो बनाने पर भड़के पुलिसकर्मी चेकिंग का वीडियो बनाए जाने पर रामकिशोर पाठक भड़क गए। उन्होंने कहा कि जो गाड़ी छोड़ी गई वह उनके परिचित की है और उसके पूरे कागज कंप्लीट हैं। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारी गूगल से निकाल लो ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत से बात की गई तो उन्होंने टालमटोल करते हुए कहा कि जानकारी गूगल से निकाल लो। वहीं, एसपी अगम जैन ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि वे इस प्रकरण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिकायत करेंगे।