- Hindi News
- No fake news
- Fact Check : This Photo Of Jyotiraditya Scindia Seen Holding Slippers In His Hand Is Being Described As An Insult Of Him After Joining BJP, Know What Is The Whole Truth Of This Photo.
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया हाथ में चप्पल लिए दिख रहे हैं।
फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कस रहे हैं। दरअसल कांग्रेस छोड़ते समय सिंधिया ने कहा था कि वे मान-सम्मान न मिलने के चलते भाजपा में आए हैं। अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भाजपा में ऐसा ही सम्मान मिल रहा है ?
वायरल फोटो

सोशल मीडिया पर फोटो के साथ इस तरह के दावे किए जा रहे हैं
ग्वालियर में कल हाथ में चप्पल लिए महाराज को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसी सम्मान के लिए कांग्रेस छोड़ी थी? pic.twitter.com/hQqYUijvzv
— Shakeel Akhtar (@shakeelNBT) August 23, 2020
फैक्ट चेक पड़ताल
- पड़ताल के दौरान हमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का 22 अगस्त, 2020 को किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट से पता चलता है कि सिंधिया मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह को चप्पल पहना रहे हैं।
- अब सवाल ये था कि आखिर सिंधिया, प्रद्युम्न सिंह को चप्पल पहना क्यों रहे हैं ? इसके जवाब के लिए हमने इंटरनेट पर प्रद्युम्न सिंह से जुड़ी अलग-अलग खबरें तलाशनी शुरू कीं।
- दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 3 महीने पुरानी एक खबर है। इस खबर के मुताबिक, कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चप्पल-जूते का त्याग कर दिया था। इसके पीछे की वजह जनता की कठिनाई को दूर करने के लिए लिया गया उनका संकल्प था। बाद में प्रद्युम्न सिंह तोमर बीजेपी में शामिल हुए। मंत्री पद की शपथ लेते समय भी वे नंगे पैर ही पहुंचे थे।
- जी न्यूज की वेबसाइट पर अपलोड खबर से भी इसकी पुष्टि होती है कि 22 अगस्त को हुए बीजेपी के कार्यक्रम में सिंधिया ने कई महीनों से नंगे पैर रहने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाई थी।
- वायरल फोटो में सिंधिया के पीछे प्रद्युम्न सिंह तोमर ही खड़े हैं। स्पष्ट है कि सिंधिया उन्हें मंच पर चप्पलें पहनाने ही लेकर जा रहे हैं। इसका सिंधिया के अपमान से कोई लेना-देना नहीं है।
- प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाने के लिए मंच पर ले जाते सिंधिया।

- मंच पर प्रद्युम्न सिंह को चप्पल पहनाते ज्योतिरादित्य सिंधिया।

निष्कर्ष : हाथ में चप्पल लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाने मंच पर ले जा रहे हैं। इस फोटो का सिंधिया के अपमान से कोई संबंध नहीं है।
0