Rave Party Busted In Indore: Madhya Pradesh Police Arrest Boys and Girls | आधी रात में लड़के और लड़कियां शराबखोरी करते पकड़े गए, थाने पहुंचे तो आने लगे थे रसूखदारों के फोन; बंगले में लगा था डीजे, नशे का भी पूरा इंतजाम

Rave Party Busted In Indore: Madhya Pradesh Police Arrest Boys and Girls | आधी रात में लड़के और लड़कियां शराबखोरी करते पकड़े गए, थाने पहुंचे तो आने लगे थे रसूखदारों के फोन; बंगले में लगा था डीजे, नशे का भी पूरा इंतजाम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rave Party Busted In Indore: Madhya Pradesh Police Arrest Boys And Girls

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के आने के बाद कैमरा देखकर इस तरह से मुंह छिपाकर भागने लगे लड़के।

  • इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी का मामला, पुलिस ने देर रात दबिश देकर 20 लोगों को पकड़ा
  • पुलिस के अनुसार, युवक-युवतियां बर्थडे मनाने पहुंचे थे, लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ा

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी में आधी रात को पकड़े गए सभी 20 लड़के और लड़कियां रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं। शहर में होटल और पब बंद होने से रईसजादे अब एकांत कॉलोनियों में मौजूद बंगलों में पार्टी करने पहुंच रहे हैं। इसलिए इन्होंने बिचौली मर्दाना क्षेत्र स्थित इस बंगले को अपने एक साथी की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए चुना था। रात में शराब पार्टी के दौरान डीजे पर डांस के साथ नशे का पूरा इंतजाम था। हालांकि रहवासियों के विरोध के बाद इनकी पार्टी में भंग पड़ गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस 12-14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियों को पकड़कर ले गई। बताया जा रहा है कि इनमें में कुछ नाबालिग भी थे।

बंगले के भीतर होटल जैसी सभी व्यवस्थाएं हैं। यहां ऑनलाइन बुकिंग होती है।

बंगले के भीतर होटल जैसी सभी व्यवस्थाएं हैं। यहां ऑनलाइन बुकिंग होती है।

आधी रात को बंगले में पार्टी करते हुए नशे में युवक-युवतियां में ज्यादातर कॉलेज के छात्र थे। इन्होंने पार्टी के लिए इस बंगले को 15 अगस्त को ऑनलाइन बुक किया था, लेकिन किसी कारणवश ये पार्टी नहीं कर पाए थे। इसके बाद ये सोमवार रात यहां पार्टी करने पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी। आधी रात को शोर-शराबे से परेशान रहवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची डायल- 100 बंगले में घुसी तो यहां नजारा पूरी तरह से पब वाला था। चारों ओर पार्टी का माहौल तैयार था। चाहे वह हॉल में हो, कमरे में हो या फिर गार्डन में… रंग-बिरंगी लाइट के बीच डीजे फुल आवाज में बज रहा था। पुलिस को देखकर पार्टी की रंगत खत्म हो गई और युवक-युवती यहां-वहां छिपने लगे। इसके बाद सभी को अलग-अलग वाहन में बिठाकर पुलिस थाने ले गई।

इसी बंगले में चल रही थी देर रात पार्टी।

इसी बंगले में चल रही थी देर रात पार्टी।

थाने पहुंच गए रसूखदार, छोड़ने की सिफारिश करने लगे
बंगले से लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। यहां उनके प्रभाव का असर कुछ देर में ही दिखाई देने लगा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो थाने पहुंचने से पहले ही इन्हें छोड़ देने के लिए सिफारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्त में छात्रों में किसी के पिता बड़े व्यापारी हैं तो किसी के पिता बिल्डर। इनमें एक लड़के को छुड़वाने के लिए कुछ लोग थाने तक पहुंच गए थे। प्रतिबंध के बाद भी पार्टी करने पहुंची युवतियों को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया, जबकि युवकों पर कर्फ्यू के उल्लंघन की कार्रवाई कर उन्हें भी घर जाने दिया गया। पुलिस ने यहां से नशीले पदार्थ के साथ 14 मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस यहां पर केवल शराब पार्टी किए जाने की बात कह रही है।

गार्डन में भी पार्टी का पूरा सामान मौजूद था।

गार्डन में भी पार्टी का पूरा सामान मौजूद था।

यह है मामला
इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी स्थित एक बंगले में सोमवार रात में 20 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस ने यहां से 12-14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियों को पकड़ा था। इन सभी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई। यहां लड़कियों को समझाइश देने के बाद घर जाने दिया। वहीं, लड़कों काे थाने पर रात्रि कर्फ्यू के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए बिठा लिया।

गार्डन में बैठकर पार्टी के लिए की गई व्यवस्था।

गार्डन में बैठकर पार्टी के लिए की गई व्यवस्था।

चार दिन पहले भी पार्टी के दौरान विवाद हुआ था
काॅलोनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 के करीब लड़के-लड़कियां थीं। कई गाड़ी यहां पर आई थीं। हमारे गार्ड ने बोला कि यहां से गाड़ी हटा लो तो उन्होंने गाड़ियां नहीं हटाईं। और विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। दो पीसीआर वैन आईं और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर लड़के-लड़कियाें को लेकर चली गई। इनका कहना है कि आए-दिन पार्टियां यहां होती हैं। चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पकड़ में आए युवक यहां-वहां छिपते नजर आए।

पकड़ में आए युवक यहां-वहां छिपते नजर आए।

मुंबई में रहता मकान मालिक, ऑनलाइन बुकिंग करता
इस बंगले का महेश नाम का मालिक है, जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो गई। आज भी पार्टी चल रही थी। करीब 20 लोग थे। इनमें लड़कियां भी थीं।

रहवासी बोले- आए दिन पार्टी होने से परेशान हो चुके हैं।

रहवासी बोले- आए दिन पार्टी होने से परेशान हो चुके हैं।

बर्थडे पार्टी करने इकट्‌ठा हुए थे सभी
थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि बिचाैली मर्दाना स्थित एम्पायर एस्टेट कॉलोनी में पार्टी चल रही है। मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि एक युवक का बर्थडे है। इसलिए उसके साथी मौजूद हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मकान मालिक से भी जानकारी ली जा रही है कि किस आधार पर वहां पार्टी हो रही थी। पुलिस ने वहां मिली लड़कियों को समझाइश देकर घर भेज दिया, जबकि लड़कों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

हॉल में भी पार्टी शुरू हो चुकी थी।

हॉल में भी पार्टी शुरू हो चुकी थी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

पृथ्वी (19) पिता धीरज सिंह राठौर ओमेक्स सिटी-1, मनम (18) पिता नरेंद्र बत्रा शिखरजी ड्रीम्स तलावली चांदा, आदित्य (19) पिता भूपेश व्यास निवासी शुभ-लाभ एवेन्यू वैभव नगर, नमन (20) पिता हरिश मेहता निवासी जानकी नगर एनएक्स, सेनिष (19) पिता निलेश पंजवानी निवासी राजमहल कॉलोनी, गौतम (19) पिता संतोष गोलानी निवासी गुमाश्ता नगर, भावेश (19) पिता सुनील परियाना निवासी काटजू कॉलोनी, कृष्णा (18) पिता सतीश कुमार हासीजा निवासी राजमहल कॉलोनी माणिकबाग रोड, तनिष्क (19) पिता मोहन यादव निवासी स्कीम 54 विजय नगर, कृष (21) पिता संजीव शर्मा अंसल टाउनशिप, निमेष (19) पिता तमन खंडेलवाल निवासी कोकोनट स्कॉय के खिलाफ केस दर्ज किया है।

0



Source link