See in photo 11 … Two-storey house collapsed in Dewas, JCB, crane and cutter machine taken to rescue buried people, took 9 people out | जेसीबी, क्रेन से मलबा हटाया गया, कटर मशीन की भी मदद लेना पड़ी … सभी 9 लोग रेस्क्यू किए गए

See in photo 11 … Two-storey house collapsed in Dewas, JCB, crane and cutter machine taken to rescue buried people, took 9 people out | जेसीबी, क्रेन से मलबा हटाया गया, कटर मशीन की भी मदद लेना पड़ी … सभी 9 लोग रेस्क्यू किए गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • See In Photo 11 … Two storey House Collapsed In Dewas, JCB, Crane And Cutter Machine Taken To Rescue Buried People, Took 9 People Out

देवास4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मकान पूरी तरह से बैठ गया, जिससे छत का पूरा हिस्सा जमीन पर आ गया।

  • देवास के नई आबादी इलाके की गली नंबर -1 में हुआ हादसा, घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं
  • एक महिला के पैर में गंभीर चोट आने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, 8 का इलाज देवास अस्पताल में जारी

देवास के नई आबादी इलाके की गली नंबर -1 में मंगलवार शाम दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे के नीचे परिवार के करीब 11 लोग दब गए। इनमें से 9 लोगों को रात 9 बजे तक निकाल लिया गया था। नगर निगम और पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक महिला के पैर में ज्यादा चोट आने पर इंदौर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है। मकान ढहने की जानकारी लगते ही कलेक्टर चंदमौलि शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह सहित सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद लोग तत्काल मदद को दौड़े।

हादसे के बाद लोग तत्काल मदद को दौड़े।

क्रेन की मदद से मलबे को हटाया गया।

क्रेन की मदद से मलबे को हटाया गया।

जो मकान जमींदोज हुआ है, वह जाकिर शेख का है। जाकिर ऑटो चलाते हैं। इस मकान के अलग-अलग भाग में जाकिर और उनके तीन भाई रशीद, शाहिद और इरशाद रहते हैं। जाकिर का हिस्सा पूरी तरह से धराशायी हो गया है, जिससे इनके भाइयों के भी घरों में भी कुछ नुकसान हुआ है। हादसे में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मलबे में दबे हुए थे। इनमें 8 और 9 महीने के बच्चे भी शामिल हैं। अब तक मलबे से निकले लोगों में किसी के पैर में तो किसी के हाथ और सिर में चोट आई है। एक महिला के पैर में ज्यादा चोट आने से उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य सभी का इलाज देवास के जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे परिवार के सभी सदस्य दूसरी पहली मंजिल पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक जोरदार आवाज आई। परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते मकान की छत उनके सिर पर आ चुकी थी। गनीमत रही कि छत पिलर या अन्य किसी चीज से अटककर सीधे नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान गिरने की जानकारी लगते ही लोग घरों से बाहर निकले।

मकान गिरने की जानकारी लगते ही लोग घरों से बाहर निकले।

हादसे के बाद छत को हटाने की कोशिश करते लोग।

हादसे के बाद छत को हटाने की कोशिश करते लोग।

छत को कटर से काटकर लोगों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। यहां कुछ देर तक जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम किया गया। काम में तेजी नहीं आने पर तत्काल क्रेन को बुलवाया गया। क्रेन के आने के बाद भी मलबे को साफ करने में परेशानी आई तो कांक्रीट को काटने के लिए कटर मशीन बुलवाई गई। दो कटर मशीन की मदद से छत को काटकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया गया। करीब 50-60 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रही।

जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया।

जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया।

जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला गया
55 साल की बक्सर बी पति अजीज को पैर में चोट आने पर इंदौर रैफर किया गया है। इसके अलावा आफिया पिता इरशाद, अक्षा पिता जाकिर, अंजुम पति जाकिर, अल्फेज पिता इरशाद, अलीशा पिता जाकिर, सिरीन पति शहनवाज, शबाना पति फिरोज का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा एक बच्चे को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है अभी तीन-लोग और दबे हुए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद प्रशान से क्षेत्र को चारों ओर से सील कर दिया।

हादसे के बाद प्रशान से क्षेत्र को चारों ओर से सील कर दिया।

लोग मलबे में दबे लोगों से बात करने की कोशिश करते रहे।

लोग मलबे में दबे लोगों से बात करने की कोशिश करते रहे।

मौके पर जेसीबी बुलाकर मलबा हटाया गया।

मौके पर जेसीबी बुलाकर मलबा हटाया गया।

0



Source link