The dead body found 24 hours after a 10-year-old boy drowned in Parvati river in Sehore; Four died in the accident, the bodies of three sisters were found yesterday. | सीहोर की पार्वती नदी में डूबी 10 साल की मासूम का 24 घंटे बाद शव मिला; हादसे में चार की मौत हुई, तीन बहनों के शव कल ही मिल गए थे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Dead Body Found 24 Hours After A 10 year old Boy Drowned In Parvati River In Sehore; Four Died In The Accident, The Bodies Of Three Sisters Were Found Yesterday.

भोपाल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर में डूबी पांच बच्चियों में से आखिरी मासूम का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला है। इस हादसे में 4 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

  • एक दिन पहले सीहोर के गांव मूडलाकलां के पास पार्वती नदी में डूबी थी पांच बच्चियां
  • एक को बचा लिया था सुरक्षित, जबकि तीन बहनों के शव एसडीआरएफ ने खोज निकाले थे

सीहोर के मूडलाकलां गांव में पार्वती नदी में डूबने वाली पांच बच्चियों में से 10 साल की सानिया का शव 24 घंटे बाद मिल गया। स्थानीय गोताखोरों के अलावा भाेपाल से आई एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे शव को नदी से निकाला। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची का शव खोज निकाला।

स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची का शव खोज निकाला।

एक दिन पहले सोमवार को गांव मूडलाकलां निवासी मुबीन खां अपनी तीन बेटियां कहकशा बी (15) साल, मनतशा बी (17) और सानिया बी (10) और दो भतीजी मुन्नी उर्फ मुनिया पुत्री मुबारिक खां (16) और अफसान पुत्री अंसार मियां (17) के साथ पार्वती नदी पर नहाने गए थे। बच्चियों को किनारे पर नहाने के लिए बोलकर मुबीन गहरे पानी में चला गया। लेकिन नहाते-नहाते ये पांचों बच्चियां भी तेज धार की चपेट में आ गईं और डूबने लगीं।

24 घंटे के बाद मासूम का शव मिला है, इसके पहले तीन बच्चियों के शव सोमवार को ही मिल गए थे। एक बच्ची को बचाया जा चुका है।

24 घंटे के बाद मासूम का शव मिला है, इसके पहले तीन बच्चियों के शव सोमवार को ही मिल गए थे। एक बच्ची को बचाया जा चुका है।

मुबीन ने किसी तरह अपनी दो भतीजी को तो निकालकर किनारे पर पहुंचाया और फिर दोबारा पानी में कूदा तो उसकी तीनों बेटियों में एक का भी पता नहीं चला। मुबीन ने मदद के लिए लोगों को पुकारा तो नदी वहां से निकल रहे अन्य लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद कोटवार के माध्यम से मंडी पुलिस को सूचना दी गई। बच्चियों के डूबने की खबर के करीब आधे घंटे में ही मंडी पुलिस और होमगार्ड के गोताखोर मय दल-बल के पहुंचे। घटनास्थल पर एसपी एसएस चौहान, एडि. एसपी समीर यादव, आरआई, सीएसपी सहित मंडी थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना अहीर भी उपस्थित थीं।

मूंडला में सोमवार का देर शाम तक रेस्क्यू चला, इसके बाद सुबह से एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

मूंडला में सोमवार का देर शाम तक रेस्क्यू चला, इसके बाद सुबह से एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

शाम करीब 4 बजे दो अन्य बच्चियों कहकशा और मनतशा के शव भी मिल गए। लेकिन सानिया का देर रात तक पता नहीं चला था। ऐसे में रात के समय अधेरा अधिक होने से रेस्क्यू रोका गया था। मंगलवार सुबह 5 बजे फिर से रेस्क्यू किया गया। डीएसपी अर्चना अहीर ने बताया कि शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

0

Source link