मेजबान खरगोन टूर्नामेंट से बाहर, हिसार ने 3-1 से हराया: महिला हॉकी में हिसार, मंदसौर, नागपुर और प्रयागराज सेमीफाइनल में; शाम को फाइनल होगा – Khargone News

मेजबान खरगोन टूर्नामेंट से बाहर, हिसार ने 3-1 से हराया:  महिला हॉकी में हिसार, मंदसौर, नागपुर और प्रयागराज सेमीफाइनल में; शाम को फाइनल होगा – Khargone News




खरगोन में अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को प्रतियोगिता के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मैचों के बाद हिसार, मंदसौर, नागपुर और प्रयागराज की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान खरगोन की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कोच इकबाल खान ने बताया कि हिसार और खेल युवक कल्याण विभाग फीडर सेंटर खरगोन के बीच हुए मुकाबले में हिसार की प्रिया ने दो और दीपा ने एक गोल किया। वहीं, खरगोन की आशी ने एक गोल दागा। हिसार ने यह मैच 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंदसौर और नागपुर की टीमों ने भी जीते क्वार्टर फाइनल मुकाबले दूसरा मैच इलाहाबाद (प्रयागराज) और कोलारस शिवपुरी के बीच खेला गया। इसमें इलाहाबाद की अक्षया और रांची ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। इससे पहले मंदसौर और नागपुर की महिला टीमों ने भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। स्पर्धा में हॉकी एमपी के रेफरी जावेद खान, सौरभ राजपूत, साहिल यादव और शिव प्रकाश मौजूद रहे। इस दौरान महिला हॉकी अकादमी के अध्यक्ष मंजीतसिंह चावला, अशोक दीक्षित, सीए अनिल रघुवंशी, प्रकाश चंदानी, कोच काकासिंह छाबड़ा और निरंजन पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्पर्धा से जुड़े सचिन मोरे ने जानकारी दी कि गुरुवार को सुबह के सत्र में पहला सेमीफाइनल हिसार बनाम नागपुर और दूसरा सेमीफाइनल इलाहाबाद बनाम मंदसौर के बीच खेला जाएगा। शाम को इन दोनों मुकाबलों की विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।



Source link