टमाटर के सड़ने, कटने, फटने, सूखने का एक इलाज, इस देसी जुगाड़ से दोगुनी होगी उपज, 1 एकड़ से कमाएंगे 3-4 लाख!

टमाटर के सड़ने, कटने, फटने, सूखने का एक इलाज, इस देसी जुगाड़ से दोगुनी होगी उपज, 1 एकड़ से कमाएंगे 3-4 लाख!


Last Updated:

Tomato Farming: टमाटर की खेती में 45 से 50 दिन की अवस्था सबसे अहम होती है. इस समय फलों का वजन बढ़ने से पौधे झुकने लगते हैं, जिससे नुकसान होता है. धागा तकनीक अपनाकर पौधों को सहारा देने से तना मजबूत रहता है, फल जमीन से नहीं लगते और सड़न नहीं होती. जानें इकसे बारें में सबकुछ…

Tomato Farming: मध्य प्रदेश के कई जिलों में किसान बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती कर रहे हैं. सर्दी के मौसम में टमाटर की पैदावार अच्छी होती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार किसानों को उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पाता. इसकी सबसे बड़ी वजह पौधा झुकने की है. जब पौधों में फल लगने लगते हैं तो तना नीचे की ओर झुक जाता है. इससे फल जमीन को छूने लगते हैं, सड़न बढ़ जाती है और टमाटर की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

किसान सलाहकार अनुपम चतुर्वेदी ने लोकल 18 को बताया कि टमाटर की खेती में शुरुआत से लेकर फसल तैयार होने तक लगातार देखरेख बेहद जरूरी है. खासकर जब फसल 45 से 50 दिन की हो जाती है, तब टमाटर का आकार और वजन तेजी से बढ़ता है. इसी समय यदि पौधों को सहारा न दिया जाए, तो झुकने की समस्या गंभीर रूप ले लेती है. समय रहते समाधान न किया जाए, तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

धागा तकनीक अपनाएं किसान
अनुपम चतुर्वेदी ने किसानों को धागा तकनीक अपनाने की सलाह देते हुए बताया की इस तकनीक के तहत टमाटर के पौधों को मजबूत धागे या सुतली की मदद से ऊपर की ओर सहारा देकर बांधा जाता है. पौधे को सीधा रखने के लिए धागे को ऊपर लगे तार या बांस से बांध दिया जाता है, जिससे तना मजबूत बना रहता है. फल जमीन में नहीं छूती. इससे टमाटर सड़ने से बचते हैं और उनकी गुणवत्ता बेहतर होती है.

15 दिन ज्यादा लगेंगे
अनुपम चतुर्वेदी के अनुसार, धागा तकनीक अपनाने से टमाटर को पूरी तरह पकने में करीब 15 दिन का अतिरिक्त समय लगता है, लेकिन इस दौरान फसल पूरी तरह सुरक्षित रहती है. पौधों को पर्याप्त हवा और धूप मिलती है, जिससे फल का रंग, आकार और वजन बेहतर होता है. बाजार में ऐसे टमाटर की मांग ज्यादा रहती है और किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं.

एक एकड़ से 3-4 लाख की कमाई
वर्तमान समय में टमाटर का बाजार भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है. ऐसे में यदि किसान धागा तकनीक को सही समय पर अपनाएं और वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, तो एक एकड़ टमाटर की खेती से 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी आसानी से की जा सकती है. सीधी के गांवों में कई किसान इस तकनीक को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

टमाटर के सड़ने, कटने, फटने, सूखने का एक इलाज, इस देसी जुगाड़ से उपज, कमाई डबल



Source link