ठंड की दस्तक… यहां लगा सरोजनी स्टाइल जैसा मार्केट, सस्ते दामों पर तिब्बती-नेपाली ऊनी कपड़ों की मची धूम

ठंड की दस्तक… यहां लगा सरोजनी स्टाइल जैसा मार्केट, सस्ते दामों पर तिब्बती-नेपाली ऊनी कपड़ों की मची धूम


Last Updated:

Satna News: सतना में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ गर्म कपड़ों की दुकानों में खरीदारों की चहल पहल बढ़ गई है. पहाड़ी राज्यों से आए व्यापारियों ने अपने रंगीन स्टॉल्स सजा लिए हैं. ऊनी जैकेट से लेकर हैंडमेड स्कार्फ तक हर चीज पर लोगों की नजर टिकी है. आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी वैरायटी की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है.

Satna News: सतना में अब सर्दी की आहट साफ महसूस होने लगी है और इसी के साथ शहर के ऊनी कपड़ों के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है. सुबह-शाम की हल्की ठंडक ने लोगों को गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों की ओर आकर्षित कर दिया है. शहर के रीवा रोड, पन्ना रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर सज चुके ऊनी बाजारों में इस बार भी गर्म कपड़ों की वैरायटी लोगों का दिल जीत रही है.

ऊनी वैरायटी ने बढ़ाई बाजार की रौनक
हर साल की तरह इस बार भी तिब्बत, नेपाल, भूटान, हिमाचल और उत्तराखंड से आए व्यापारी अपनी दुकानों के साथ सतना पहुंचे हैं. रंग-बिरंगे स्वेटर, स्टाइलिश जैकेट, ऊनी कोट, मफलर, स्कार्फ, दस्ताने और टोपी जैसे सर्दियों के जरूरी कपड़े हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. बाजार में 100 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की वैरायटी मिल रही है, जिससे हर वर्ग के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं.

सतना का तिब्बती ऊनी बाजार
लोकल18 ने 20 सालों से रेलवे स्टेशन रोड पर तिब्बती शरणार्थी ऊनी मार्केट सतना के नाम से लग रही बाजार का दौरा किया, जहां उत्तराखंड से आए व्यापारी गोरा गुमान ने बताया कि वे हर साल सतना के पांच अलग अलग स्थानों पर अपनी बाजार लगाते हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का प्यार हमें हर साल खींच लाता है और हमारी वैरायटी की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

फरवरी तक चलेगा गर्म कपड़ों का ये मेला
देहरादून से आए व्यापारी नीरज शर्मा ने लोकल18 से कहा कि ये ऊनी बाजार अक्टूबर से शुरू हुआ है और 20 फरवरी तक चलते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार भी लोगों का उत्साह पिछले सालों जैसा ही है. धीरे-धीरे तापमान गिरने के साथ खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी. सर्दियों की शुरुआत में ही बाजारों में इस तरह की रौनक से व्यापारी भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ठंड की दस्तक… यहां लगा सरोजनी स्टाइल जैसा मार्केट, तिब्बती कपड़ों की धूम



Source link