The administration caught 12 youths including a minor and admitted them to the Quarantine Center, protesters staged a sit-in at the SDM office | प्रशासन ने एक नाबालिग सहित 12 युवकों को पकड़कर क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया, विरोध में परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया

The administration caught 12 youths including a minor and admitted them to the Quarantine Center, protesters staged a sit-in at the SDM office | प्रशासन ने एक नाबालिग सहित 12 युवकों को पकड़कर क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया, विरोध में परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Administration Caught 12 Youths Including A Minor And Admitted Them To The Quarantine Center, Protesters Staged A Sit in At The SDM Office

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा में क्वारैंटाइन किए गए बच्चों के परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में विरोध में धरने पर बैठ गए।

  • प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भी हुए शामिल प्रशासन पर लगाए बेवजह की कार्रवाई करने के आरोप
  • प्रशासन का कहना कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने पर युवाओं को पहुंचाया था क्वॉरेंटाइन सेंटर

शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए कई नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों खासतौर पर बजरिया, बड़ा बाजार क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने के मामले में करीब 12 लोगों को ले जाकर एसएटीआई कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया है। इस मामले में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के परिजनों ने जहां प्रशासन पर बिना सूचना के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया।

वहीं परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पालकों का कहना था कि उनके बच्चे ना तो कोरोना पॉजिटिव हैं और ना ही उन्होंने कोई अपराध किया। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उनके बच्चों को जबरदस्ती उठाकर इस प्रकार से ले जाया गया है। प्रदर्शन में मौजूद मेहमूद कामिल का कहना था कि कई घंटे तक तो यह भी मालूम नहीं चला कि बच्चे आखिर गए कहां।

कंटेनमेंट जोन का किया उल्लंघन इसलिए पहुंचाया क्वारंटाइन सेंटर
विदिशा तहसीलदार सरोज अग्निवंशी ने बताया कि मंगलवार को बड़ा बाजार, बजरिया सहित अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने पर करीब 12 लोगों को एसएटीआई कॉलेज स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है।इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बच्चों के अभिभावकों ने लिखित में माफी मांग कर कंटेनमेंट जोन का पालन करने की बात कही है। इसके बाद सभी को उनके घरों में शिफ्ट कर दिया गया है।

0



Source link