Distribute compensation by surveying farmers’ crops | किसानों की फसलों का सर्वे कर मुआवजा बांटें

Distribute compensation by surveying farmers’ crops | किसानों की फसलों का सर्वे कर मुआवजा बांटें


रतलामएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

क्षेत्र में सोयाबीन तथा मक्का की फसलों में हुई नुकसानी को लेकर कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन एसडीएम कामिनी ठाकुर को दिया। ज्ञापन में बताया गया कि बोवनी बाद कम वर्षा व बाद में निरंतर हुई बारिश से इस समय सोयाबीन की फसल पर पौधे पीले पड़ने व अफसलन में है। मक्का में भयंकर कीट प्रकोप के कारण किसानों को नुकसान होने का अंदेशा पैदा हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस ने मांग की क्षेत्र में आदिवासी अंचलों में शासन स्तर पर किसानों के खेतों में जाकर फसलों की क्षति का सर्वे कर पीड़ित किसानों को मुआवजे का लाभ दिया जाए। विधायक हर्ष विजय गेहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्रीराम चौधरी, कांग्रेस नेता महेंद्र शुक्ला, राधेश्याम पाटीदार, जितेन सिंह राठौर, हनी गेहलोत, रामप्रसाद, चैतन्य सहित कांग्रेसजन व किसान मौजूद थे।

सोयाबीन की फसलें खराब, मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन

नामली | सोयाबीन की खराब हुई फसलों का सर्वे जल्द से जल्द करें तथा पूर्व में हुई अतिवृष्टि के 75% राशि को जल्द से जल्द प्रदान किए जाने की मांग को लेकर सीएम के नाम का ज्ञापन तहसील कार्यालय के बाबू मुकेश शर्मा को दिया। नामली, सीखेड़ी, नौगांवा, पल्दुना , पंचेड, बाजेड़ा, सेमलिया, मेवासा में फसलें खराब हुई हैं। सभी गांव के किसानों ने मिलकर ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राठौर, बंसीलाल कुमावत, किसान सतीश राठौर, कन्हैयालाल दडिंग, रमेशचंद्र, अंबालाल सहित अन्य मौजूद रहे।

बाजना में किसान पहुंचे तहसीलदार के पास, बोले-मुआवजा दिलाया जाए

रतलाम | भील प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा तहसीलदार बी एस ठाकुर क़ो ज्ञापन दिया। जिसमें बाजना ब्लॉक में गांव जाम्बूखानदान, कुंडल, देवली, सेंमलिया, बोरपाडा, भड़ान कला, हालीवाडा, संगेसरा, सांदडिया माल, हेव्डदामा, इमलीपाडा, छावनी भाभर, आदिवासी क्षेत्रों के किसानों ने सोयाबीन की फसल की जानकारी तहसीलदार बताई। किसानों ने कहा सोयाबीन, मक्का, उड़द, कपास की फसलों में कीटों व फलों का पूरी तरह से नष्ट हो रही हे । इन क्षेत्रो में फसल की जांच की जाय। दर्शन सिंह डामोर, भेरूसिंह डामोर, लक्ष्मण सिंह हारी , लालसिंह, गौतम डामोर, गलिया हारी, धर्मा भगोरा, बदरू ऊकार सिंह आदिवासी किसान मौजूद रहे ।

0



Source link