MPEB Electricity Complaint; Madhya Kshetra Vidyut Vitran Organized Camps In Bhopal, Narmadapuram, Gwalior And Chambal Divisions | बिजली कंपनी 15 दिन तक शिकायतों का तत्काल समाधान करेगी; जोन-वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए शिविर लगेंगे

MPEB Electricity Complaint; Madhya Kshetra Vidyut Vitran Organized Camps In Bhopal, Narmadapuram, Gwalior And Chambal Divisions | बिजली कंपनी 15 दिन तक शिकायतों का तत्काल समाधान करेगी; जोन-वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए शिविर लगेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MPEB Electricity Complaint; Madhya Kshetra Vidyut Vitran Organized Camps In Bhopal, Narmadapuram, Gwalior And Chambal Divisions

भोपाल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिकायत निवारण शिविर 1 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में 354 वितरण केंद्र और जोन स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। – फाइल फोटो

  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा यह 1 से 15 सितंबर तक किया जाएगा
  • भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में बिजली से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए वितरण केंद्र स्तर पर 1 सितंबर से शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिकायत निवारण शिविरों में बिजली बिल संबंधित शिकायतें- जिनमें समय पर बिल वितरण नहीं होना, बिल प्राप्त नहीं होना, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होना, ऑनलाइन बिल जनरेट नहीं होना और ऑनलाइन पेमेंट अपडेट नहीं होना है। इसके साथ ही लॉकडाउन के संदर्भ में घोषित राहत प्रदान नहीं किया जाना, मीटर संबंधी शिकायतें- जिनमें समय पर रीडिंग नहीं होना, गलत रीडिंग, देरी से रीडिंग होना, ट्रांसफार्मर संबंधी, विद्युत प्रदाय संबंधी और नवीन कनेक्शन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा।

1 से 15 सितंबर तक होगा
शिकायत निवारण शिविर 1 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में 354 वितरण केंद्र और जोन स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने बताया कि शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की विद्युत देयक एवं बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण उपमहाप्रबंधक स्तर के अधिकारी तथा वितरण केंद्र प्रभारी की उपस्थिति में किया जाएगा। प्रबंध संचालक ने कहा कि उपभोक्ता विद्युत बिल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान के लिए 1 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य संबंधित वितरण केन्द्र/शहरी जोन पर जाकर शिकायतों का निराकरण कराएं।

0



Source link