- Hindi News
- Local
- Mp
- Pakistan Indore | Indore 3 Storey House Video Is Not From Madhya Pradesh Indore Not Pakistan; Here’s Latest Fake News
इंदौर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन मंजिला मकान से खान नदी में गोता लगाते हुए भूरा भाई।
- वीडियो इंदौर के सिकंदराबाद कॉलोनी स्थित खान नदी का है
- 22 अगस्त को बचाव कार्य करते हुए भूरा भाई ने लगाई थी छलांग
22 अगस्त को इंदौर में मूसलाधार बारिश के दौरान का एक वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में एक व्यक्ति 3 मंजिला मकान से नदी में गोता लगाते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को कुछ जगह पर पाकिस्तान का होना बताया दिया गया। मामले में वीडियो में दिखाई दे रहे भूरा भाई इससे जमकर नाराज हैं। भूरा भाई ने बताया कि गोता लगाने वाला वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे वह वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे कराची पाकिस्तान के नाम से प्रचारित किया है। यह पूरी तरह से फेक न्यूज है, ऐसा करने वालों पर भूरा भाई ने नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बचाव कार्य के दौरान लगाई छलांग।
भूरा भाई के नाम से पहचाने जाने वाले गरीब नवाज काॅलोनी में रहने वाले जफर अहमद खान ने बताया कि शनिवार को शहर में जोरदार बारिश हुई थी। सिकंदराबाद में पानी भराने के बाद निगमकर्मियों के साथ बचाव कार्य में लगे हुए थे। मुझे अच्छे से तैराकी आती है। कुछ साल पहले भी जलजमाव के दौरान क्षेत्र में बचाव कार्य किया था। उस दौरान बिल्डिंग से गोता लगाया था। उस दिन जब उसे बिल्डिंग में पहुंचा तो पुरानी यादें ताजा हो गई और फिर एक बार नदी में गोता लगा दिया।

पहले भी लगा चुके हैं गोता।

भूरा भाई वीडियो पाकिस्तान का बताए जाने से नाराज हैं।
0