Water being released from 6 gates of Indira Sagar Dam, water level reached 1 meter and increased to 129.550 meters in 24 hours, administration imposed precautionary barricades | इंदिरा सागर बांध के 6 गेट से छोड़ा जा रहा पानी, 24 घंटे में 1 मीटर और बढ़कर 129.550 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, प्रशासन ने एहतियातन लगाए बेरिकेड्स

Water being released from 6 gates of Indira Sagar Dam, water level reached 1 meter and increased to 129.550 meters in 24 hours, administration imposed precautionary barricades | इंदिरा सागर बांध के 6 गेट से छोड़ा जा रहा पानी, 24 घंटे में 1 मीटर और बढ़कर 129.550 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, प्रशासन ने एहतियातन लगाए बेरिकेड्स


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Barwani
  • Water Being Released From 6 Gates Of Indira Sagar Dam, Water Level Reached 1 Meter And Increased To 129.550 Meters In 24 Hours, Administration Imposed Precautionary Barricades

बड़वानीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • राजघाट में टापू पर अब भी बसे हैं 12 परिवार, आज से शुरू करेंगे धरना आंदोलन
  • राजघाट से पहले नाले की पुलिया पर पानी आने के बाद भी लोगों की आवाजाही जारी

इंदिरा सागर बांध के 6 गेट खोले गए हैं। पावर हाउस व गेट से 2590 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर नर्मदा घाटी में दिख रहा है। नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 1 मीटर से ज्यादा पानी बढ़ गया है। बुधवार शाम को जलस्तर 129.550 मीटर पर पहुंच गया, जो सुबह 6 बजे 129.000 मीटर था। दत्त मंदिर आधा डूब गया है। राजघाट से पहले नाले की पुलिया पर एक फीट से अधिक पानी आ गया है। राजघाट अब टापू बन गया है। आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने दोपहर बाद बेरिकेड्स लगाए लेकिन शाम तक लोगों की पैदल आवाजाही जारी रही। वहीं दोपहर में कुछ लोग पूजा करते नजर आए। नर्मदा खतरे के निशान से 6.27 मीटर ऊपर बह रही है। यहां खतरे का निशान 123.280 मीटर पर है।

इस बार नहीं हटेंगे : राजघाट में धरना दे सकते हैं टापू पर बसे प्रभावित
यहां 12 परिवार 60 से 70 पशुओं के साथ बसे हुए हैं। इनको अब तक कोई लाभ नहीं मिला है। डूब प्रभावित कनकसिंह दरबार ने बताया पिछले साल प्रशासन ने जबरन टीन शेड में विस्थापित किया था। पशुओं के चारे की कोई व्यवस्था नहीं की। गांव में पशुओं को चारा खाने को मिलेगा। पुनर्वास के लिए राजघाट में धरना देंगे लेकिन इस बार बिना पुनर्वास गांव से नहीं हटेंगे।

पानी का फैलाव : संताें के सामान को धर्मशाला से सुरक्षित स्थान पर भेजा
राजघाट में पानी का फैलाव शुरू हो गया है। दत्त मंदिर आधा डूब चुका है। जलस्तर बढ़ने पर रहवासियों ने बुधवार दोपहर में पार्वती बाई धर्मशाला से साधु-संतों का सामान टापू पर पहुंचाया। उन्होंने बताया यहां रहकर साधु-संत चातुर्मास करते थे। पिछले साल बैकवाटर में धर्मशाला भी डूब गई थी। यह अब जर्जर हो चुकी है।

प्रभावितों के पुनर्वास व अन्य मांगों को लेकर जल्द ही आंदोलन
नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता अब गांवों में बैठक और आंदोलन शुरू करने की बात कह रहे हैं। आंदोलन के कार्यकर्ता राहुल यादव ने बताया गुरुवार से गांवों में बैठक शुरू करेंगे। डूब प्रभावितों के पुनर्वास व अन्य मांगों को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू करेंगे।

बांधों की स्थिति (मी. में)

इंदिरा सागर

261.19 ओंकारेश्वर

194.68

सरदार सरोवर

130.01

0



Source link