Bhopal Smart City Project News; Dilapidated Water Tank Demolished Today At Jawahar Chowk | भोपाल में 50 साल पुरानी जर्जर हो चुकी टंकी को बारूद भरकर विस्फोट से गिराई, दो मिनट जमींदोज हुई टंकी, देखें वीडियो

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जवाहर नगर की एक टंकी को गिरा दिया गया।

राजधानी के जवाहर चौक इलाके में एक जर्जर हो चुकी पानी की टंकी को शुक्रवार दोपहर बारूद के विस्फोट से गिरा दिया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम अमले ने यह कार्रवाई की है। यह टंकी 50 वर्ष से ज्यादा पुरानी है, जो बुलेवर्ड स्ट्रीट के रास्ते में आ रही थी। टंकी से आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई किया जाता था। अब बुलेवर्ड स्ट्रीट का काम पूरा किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही है बुलेवर्ड स्ट्रीट
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बुलेवर्ड स्ट्रीट बनाई जा रही है। इस काम में बाधा बन रहे पेड़ों को काटा गया है और पुराने क्वार्टर भी तोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम के अमले ने टीटी नगर के जवाहर चौक इलाके में दोपहर एक पुरानी पानी की टंकी के पिलर में पहले बारूद भरी गई। इसके बाद रिमोट से टंकी को विस्फोट करके गिरा दी गई।

0

Source link