भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवकों ने कलियासोत डेम में इस तरह तैरते मगरमच्छ को देखा। उसका वीडियो भी बनाया।
- भोपाल में रिकॉर्ड बारिश के कारण जलाशयों का जल स्तर बढ़ने से जीव सूखी जगह की तलाश में ऊंची जगहों पर जा रहे हैं
- करीब तीन महीने पहले कलियासोत डैम में दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था, एक गंभीर रूप से घायल हो गया था
भोपाल के कलियासोत डैम में एक मगरमच्छ तैरते देखा गया है। डैम के किनारे पर बैठे युवकों ने इसका वीडियो बनाया। करीब 35 सेकंड के इस वीडियो में युवक कहते नजर आ रहे हैं, देखो वह हमें ही देख रहा है। यह पहली घटना नहीं है, जब भोपाल में लोगों ने इतने करीब से मगरमच्छ देखा है। करीब दो महीने पहले एक मगरमच्छ भदभदा पुल पर आ गया था, जबकि तीन महीने पहले कलियासोत डैम में नहाते समय दो युवकों पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
राजधानी में बारिश होने के कारण जलाशयों में पानी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में भोपाल में करीब 40 मिमी पानी गिर चुका है। अब तक औसत से करीब 142 मिमी पानी ज्यादा गिर चुका है। ऐसे में जलाशयों के किनारे पर रहने वाले वन जीव अब सुरक्षित और सूखी जगह पर जाने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बांस के बड़े डंडों की मदद से मगरमच्छ को जाल की तरफ ले जाया गया था। जाल में फंसते ही वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। -फाइल फोटो
दो महीने पहले पुल पर आ गया था
भोपाल में करीब दो महीने पहले पुराने भदभदा पुल की सीढ़ियों पर मगरमच्छ आ गया था। यहां तक कलियोत डैम का पानी आता है। बारिश के कारण पानी बढ़ गया है। पुल पर आए मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कमलानगर पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ लिया था। इसके लिए 12 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई थी।

अमित का पैर मुंह में दबाकर मगरमच्छ उसे पानी के नीचे खींचकर ले गया था। दोस्त गजेंद्र ने जान बचाई थी। -फाइल फोटो
तीन महीने पहले कलियासोत डैम में युवकों पर मगरमच्छ का हमला
करीब तीन महीने पहले कलियासोत डैम के किनारे पर नहाते वक्त दो दोस्तों पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। अमित जाटव (28) दोपहर अपने दोस्त गजेंद्र (29) के साथ कलियासोत डैम नहाने पहुंचे थे। मगरमच्छ ने अमित का दायां पैर मुंह में भर लिया था। इस दौरान दूसरे साथी ने हिम्मत दिखाई और बाहर से डंडा लेकर आया और उसी के जरिए मगरमच्छ को मारना शुरू किया। आखिर में मगरमच्छ ने युवक का पैर छोड़ दिया था। हमले में अमित के पैर में जख्म हो गया था। घटना के पहले युवकों ने एक लकड़ी में अपना मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्डिंग मोड में करके बांध दिया था।
0