- Hindi News
- Local
- Mp
- Ganja Drug Smuggling In Khargone; Madhya Pradesh Police Rs 29 Lakh Seized Cannabis Today
खरगोन15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस जवानों ने कपास के खेत से एक-एक पौधे को उखाड़कर जब्त किया।
- खरगोन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुरा क्षेत्र में की कार्रवाई
- कपास के पौधों के बीच 682 गांजे के पौधे पुलिस ने उखाड़कर जब्त किए
खरगोन पुलिस ने करीब 29 लाख का गांजा बरामद करके दो आरोपियों को पकड़ा है। ये खेती की आड़ में गांजे की खेती कर उसकी बिक्री कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से साढ़े 3 क्विंटल से ज्यादा गांजा मिला है। इसकी बाजार में कीमत करीब 29 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आराेपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस आरोपियों से तस्करी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवानपुरा के गांव बड़िया फलिया में कुछ लोग खेती की आड़ में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी तो दो व्यक्तियों के खेतों में गांजे के पौधे मिले। आरोपियों ने कपास के पौधों के बीच गांजा उगा रखा था। पुलिस ने सतीराम और मोतीराम बारेला को पकड़ा। इनके खेत से पुलिस ने 682 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए। इनका कुल वजन तीन क्विंटल 61 किलो है। गांजे का बाजार मूल्य 29 लाख रुपए के करीब है। मामले में पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम में आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।
0