इंदौर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं है, इसलिए तेज बारिश नहीं हो रही है।
- इंदौर में 34 इंच यानि करीब 890 मिमि बारिश होती है, शनिवार रात तक यहा कोटा पूरा हो गया
- 22 अगस्त को ही इंदौर में 24 घंटे में 12 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी, सितंबर में भी बारिश के आसार
शनिवार को सुबह से देर शाम तक रिमझिम के बाद रात में कुछ झमाझम बारिश हुई, बारिश धीमी होने के चलते शाम साढे 5 बजे तक केवल 10 मिमी बारिश ही रिकार्ड में दर्ज हुई। हालांकि बारिश ने पूरे साल भर का कोटा पूरा कर दिया है। हर साल इंदौर में 34 इंच यानि करीब 890 मिमि बारिश होती है और शनिवार रात तक औसत बारिश दर्ज हो चुकी थी।
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में रविवार सुबह तक बारिश रह सकती है, लेकिन इसके बाद भारी बारिश फिलहाल नहीं है, हालांकि बारिश सितंबर माह में भी रहेगी और सिस्टम बनने पर यह आती-जाती रहेगी। इस बार फिर औसत से अधिक बारिश होगी। हालांकि भोपाल, सीहोर, देवास की ओर मानसून खासा सक्रिय हो गया है। सितंबर माह में इंदौर में औसतन सात दिन बारिश होती है, लेकिन पिछले साल भी सितंबर 30 में से 20 दिन पानी गिरा था। जुलाई, अगस्त जैसा सक्रिय मानसून इस माह में भी बरसा था। मौसम का आंकलन करने वाली प्राइवेट एजेंसी भी सितंबर को बारिश के लिहाज से अच्छा बता रही हैं।
इंदौर सहित प्रदेशभर में औसत से अधिक बारिश होने के आसार जताए हैं। सितंबर में भी मानसूून सक्रिय रहता है तो आंकड़ा 40 इंच तक जाने के आसार हैं। ऐसा हुआ तो लगातार दूसरे साल भी औसत से ज्यादा पानी गिरने का रिकार्ड बनेगा। 2018 में केवल 31 इंच ही पानी गिरा था।
इंदौर में क्यों तेज बारिश नहीं
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए सिस्टम का केंद्र इस बार रायसेन, विदिशा, राजगढ़, भोपाल और सीहोर बना हुआ हैै। ज्यादा मजबूत सिस्टम नहीं है। इसलिए व्यापक रूप से नहीं फैैला है। इंदौर में इसका असर तो रहेगा, लेकिन कुछ खास नहीं रहेगा। हल्की बारिश होगी। इस सिस्टम को अरब सागर से नमी मिलती तो यह इंदौर में भी अच्छा बरसता।
0