Tractor-trolley overturned, youth buried under bars, killed | ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सरिया के नीचे दबा युवक, मौत

Tractor-trolley overturned, youth buried under bars, killed | ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सरिया के नीचे दबा युवक, मौत


जतारा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जतारा। घटना के बाद सरियों के नीचे दबा पड़ा शव।

क्षेत्र में ट्रैक्टर में ओवर लोडिंग और बेतरतीब ढंग से ट्राॅली में लोड माल पर लोग बैठकर सफर करते हैं और जिम्मेदार उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि इसका खामियाजा लोगों की ही भुगतना पड़ता है।

शुक्रवार को भी जतारा पलेरा मार्ग पर ऐसा ही मामला सामने आया। जहां सिमरा खुर्द के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कनेरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि ट्रैक्टर मऊरानीपुर से सरिया बल्ली भरकर ग्राम गढ़ारी ही जा रहा था।

तभी सिमरा खुर्द के पास चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पर बैठा युवक बिजेंद्र रैकवार ट्राॅली में रखी सरिया के नीचे दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

0



Source link