Truk Road Accident Today On Shajapur-Agra Mumbai National Highway; Two Killed and Other Injured | शाजापुर में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, केबिन से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर आ गिरे ट्रक सवार; तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Truk Road Accident Today On Shajapur-Agra Mumbai National Highway; Two Killed and Other Injured | शाजापुर में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, केबिन से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर आ गिरे ट्रक सवार; तीन की मौत, दो की हालत गंभीर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Truk Road Accident Today On Shajapur Agra Mumbai National Highway; Two Killed And Other Injured

इंदौर/शाजापुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चुरी भिजवाया।

  • शाजापुर-आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनेरा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव के पास हुआ हादसा
  • एक ट्रक प्याज लेकर इंदौर से कानपुर जा रहा था, दूसरा किराना लेकर इंदौर की ओर आ रहा था

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार काे भीषण हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा पनवाड़ी के पास हुआ, जहां तेजगति से दौड़ रहे दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक सवार उछलकर सड़क पर आ गिरे। पुलिस ने जेसीबी से ट्रकों को सड़क से हटवाना चाहा, लेकिन जेसीबी भी पलटी खा गई।

प्याज लेकर इंदौर से कानपुर के लिए निकला था ट्रक।

प्याज लेकर इंदौर से कानपुर के लिए निकला था ट्रक।

इंदौर से कानपुर की ओर दौड़ रहे ट्रक में प्याज भरे हुए थे, जबकि दूसरे ट्रक में किराने का सामान था। शाजापुर में रात से ही बारिश का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश और गति के कारण दोनों ट्रकों में भिड़ंत हुई है। भिडंत के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में प्याज और किनारा का सामान बिखर गया। वहीं, हादसे के बाद केबिन से उछलकर ट्रक चालक सहित सभी लोग सड़क पर आ गिरे। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल।

ट्रक को हटाने आई जेसीबी भी पलटी खा गई।

ट्रक को हटाने आई जेसीबी भी पलटी खा गई।

जानकारी लगते ही सुनेरा पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों के घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रकों को हटाने के लिए जेसीबी बुलवाई, लेकिन वह भी बारिश के चलते पलटी खा गई, जिससे हाईवे एक तरफ से बाधित हो गया

संभवत: बारिश होने के चलते चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए।

संभवत: बारिश होने के चलते चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए।

0



Source link