- Hindi News
- Local
- Mp
- Super Corridor Road Accident: Woman’s Death, Husbend Condition Critical
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- गांधी नगर पुलिस आऱोपियो को दूसरे दिन भी नहीं खोज पाई, परिजन बोले – हल्के में ले रही पुलिस
- सुपर कॉरिडोर में रविवार शाम को हुआ था भीषण हादसा, मोपेड चला रहे युवक की पसलियां टूटी
सुपर कॉरिडोर में हुए हादसे में मासूम औऱ उसकी मां की मौत के अगले दिन उसकी ताई ने भी दम तोड़ दिया है। घटना के वक्त मोपेड चला रहा ताऊ अभी गंभीर है। ताई और ताऊ की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। वह शादी के बाद पहली बार इंदौर आई तो पति ने मंदिर दर्शन का प्लान बनाया। इसलिए वे चारों एक ही मोपेड पर जा रहे थे। तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। उधर, घटना के अगले दिन भी पुलिस आरोपी कार चालक का पता नहीं लगा पाई है।
परिजन का कहना है कि इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी गांधी नगर पुलिस बहुत हल्के में ले रही है। घटना के अगले दिन आरोपियों की तलाश तक नहीं की गई। गांधी नगर पुलिस के अनुसार सुपर कॉरिडोर में रविवार को हुए सड़क हादसे में मृत मासूम राज औऱ अन्नपूर्णा बाई के बाद सोमवार को इलाजरत दुर्गाबाई की भी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि दोपहर को दोनों का पीएम करवाने के बाद उन्हें मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। जैसे ही दोनों केा मुखाग्नि दी, तभी खबर आई कि दुर्गा बाई की भी मौत हो गई। पहले ही पूरा परिवार गमगीन था फिर एक मौत की सूचना ने दुखी कर दिया। वहीं, दुर्गाबाई के 36 वर्षीय पति अशोक की हालत बेहद गंभीर है। उसकी पसलियां टूटी हुई है।
डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
गेहलोत परिवार में सुनील छोटा है औऱ अशोक बड़ा है। सुनील की पहले शादी हो चुकी थी। उसका 9 साल का बेटा राज था। अशोक की शादी डेढ़ माह पहले लॉकडाउन में नसरुल्लागंज की दुर्गा से हुई थी। शादी के बाद मायके से पहली बार दुर्गा इंदौर लौटी थी। तब सबने कहा कि वह पत्नी को मंदिर दर्शन करवाने ले जाए। इसलिए वह अपनी मोपेड पर पत्नी, भाई सुनील की पत्नी अन्नपूर्णा और भतीजे राज को लेकर जा रहा था। वह विजयनगर में घूमने के बाद वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाला था। तभी यह हादसा हुआ है। अशोक पीथमपुर में सीमेंट के पोल बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वहीं, सनील इंदौर में कुरकुरे बनाने वाली कंपनी में काम करता है। घटना के बाद दोनों का परिवार टूट गया है। दोनों अकेले रह गए हैं। उनके अलावा परिवार में 90 वर्षीय मां है। घटना सुनते ही वे भी बेसुध हो गई।
0