शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार: तीन साल तक युवती का किया शोषण, – Satna News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:  तीन साल तक युवती का किया शोषण, – Satna News



मझगवां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी राकेश डोहर (29) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी तेलिनी निवासी है और पीड़िता जैतवारा कस्बे की एक दुकान में नौकरी करती थी।

.

थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि राकेश ने पीड़िता से शादी का वादा किया और उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने रिश्ता पक्का करने और शादी करने की मांग की, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

कुछ घंटे बाद पकड़ाया आरोपी पीड़िता ने रविवार शाम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित तुरंत शिकायत करें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।



Source link