मुरैना में अवैध पटाखों पर एक्शन: चेकिंग में लोडिंग वाहन पकड़ा, 12 पेटी पटाखे जब्त; दिवाली से पहले पुलिस का सर्च अभियान – Morena News

मुरैना में अवैध पटाखों पर एक्शन:  चेकिंग में लोडिंग वाहन पकड़ा, 12 पेटी पटाखे जब्त; दिवाली से पहले पुलिस का सर्च अभियान – Morena News



सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगलवार को सुआलाल का पुरा के पास से एक लोडिंग वाहन में ले जाए जा रहे 12 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 36 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। य

.

चेकिंग के दौरान पकड़ा वाहन सिविल लाइन थाना टीआई उदयभान यादव के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के लोडिंग वाहन (क्रमांक MP07 ZG 5975) में सुआलाल का पुरा रोड से अवैध पटाखे ले जाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर बताए गए वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें से 12 पेटी अवैध पटाखे मिले।

पिछले साल 6 मौतों से लिया सबक पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दिवाली और आने वाले शादियों के सीजन को देखते हुए की जा रही है। पिछले साल 2024 में इसी समय अवैध पटाखा भंडारण के चलते दो बड़े ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता और जिले भर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

चालक से पूछताछ में मिल सकते हैं सुराग टीआई उदयभान यादव ने बताया कि जब्त पटाखों की बाजारी कीमत 36 हजार रुपए है। पुलिस ने ऑटो और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि चालक से अवैध पटाखा परिवहन करने वाले अन्य लोगों और भंडारण के ठिकानों का सुराग लग सकता है।



Source link