मंदसौर में अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों का चक्का जाम: आदर्श रोड बनाने की कार्रवाई के विरोध में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन, ट्रैफिक घंटों थमा – Mandsaur News

मंदसौर में अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों का चक्का जाम:  आदर्श रोड बनाने की कार्रवाई के विरोध में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन, ट्रैफिक घंटों थमा – Mandsaur News


मंदसौर शहर के बीपीएल चौराहे से लेकर मंडी गेट तक के मार्ग को आदर्श रोड के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होना है, इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

.

कार्रवाई के दौरान गांधी चौराहा स्थित जिला चिकित्सालय के सामने व्यवसाय करने वाले हाथ ठेला और गुमटी व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।

व्यवसायियों का कहना है कि वह सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा अचानक से आना और हमारे ठेले हटाना उचित नहीं है।

विरोध से चलते मार्ग पर यातायात बाधित है, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। फिलहाल प्रशासन व्यापारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।

देखिए तस्वीरें…



Source link