- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Model Porn Film Case; Raj Gurjer Caught By Cyber Cell Indore Mp
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अश्लील मूवी बनाने वाला आरोपी राजेश उर्फ राज बजाड़ साइबर सेल की गिरफ्त में आया।
- फेसबुक पर अपनी एजेंसी का विज्ञापन देकर नामी वेब सीरिज में काम देने का बोलकर न्यूड वीडियो बनाने वाला कैमरामैन भी गिरफ्तार
- गिरोह का नेटवर्क भारत समेत 22 देशों में फैला हुआ है, मास्टरमाइंड पहले से गिरफ्त में, लगातार हो रहे नए- नए खुलासे
नामी वेब सीरीज के नाम पर माडल युवतियों के अश्लील वीडियो शूट कर पोर्न साइटों पर प्रसारित करने वाले एक और आरोपी राज गुर्जर उर्फ राजेश (39) पिता भंवरलाल बजाड़ निवासी गांधी नगर एरोड्रम रोड को सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वेब सीरिज बनाने के नाम पर मॉडल युवतियों को विज्ञापन देकर उन्हें न्यूड सीन, सेमी न्यूड सीन व बोल्ड सीन के लिए कास्ट करता था। मॉडल युवतियों को झांसे में लेने के लिए इसने फेसबुक पर लाव्यना कास्टिंग एजेंसी के नाम से कई तरह के विज्ञापन भी प्रसारित कर रखे थे। इसमें खुद का नंबर देकर वह कॉस्टिंग सिलेक्शन भी करता था।

गिरोह का मुख्य सरगाना बृजेंद्र सिंह गुर्जर पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
राज्य सायबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ राज बजाड़ न्यूड वीडियो, सेमी न्यूड वीडियो मॉडल युवतियों को नामी वेब सीरिज में काम दिलवाने का झांसा देकर उन्हीं से वीडियो बनवाकर अपने वाट्स एप पर मंगवाता था फिर इस केस के आरोपी विजयानंद पांडे, अशोक सिंह, बृजेंद्र गुर्जर और मिलिंद डावर व अन्य आरोपियों को भेजता था। फिर ये आरोपी युवतियों व मॉडल्स का चयन कर उन्हें वेब सीरिज के कंटेन दिखाकर उनकी न्यूड फिल्में कैमरों से शूट करते थे। इसमें कैमरे का संचालन भी आरोपी राजेश उर्फ राज बजाड़ ही करता था।

आरोपी दीपक सैनी और केशव सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
इसने भी इस गिरोह के पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ कई मॉडल युवतियों के अश्लील मूवी शूट कर फेनियो मूवी कंपनी, उल्लू, फिल्ज मूवीज, हॉट शॉट, व अन्य ओटीटी प्लेट फार्म पर बेचकर लाखों रुपए कमाना कबूले हैं। इसके कब्जे से रॉ डाटा वाली 1 टीबी की हार्ड डिस्क भी जब्त हुई है। जिसमें इसने कई अश्लील कंटेन वाली मूवी शूट कर रखी है। इस हार्ड डिस्क को लेकर ये मुंबई में आरोपी विजयनांद पांडे और अशोक सिंह के पास एडिटिंग के लिए लेकर गया था। इस केस में ये 7वां आरोपी गिरफ्तार हुआ है। इसके पहले आरोपी मिलिंद डावर, बृजेंद्र सिंह गुर्जर, अंकित चावड़ा, केशव सिंह, दीपक सैनी, गज्जू उर्फ गजेंद्र सिंह चंद्रावत गिरफ्तार हो चुके हैं। इस केस में शिकायत करने वाली पीड़िता मॉडल युवती के कोर्ट के समक्ष 164 के बयान भी साइबर पुलिस ने करवाए हैं।

पुलिस मिलिंद और अंकित को भी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
गिरोह का भांडा तब फूटा, जब एक मॉडल शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। धामनोद की रहने वाली मॉडल ने साइबर सेल पुलिस को बताया था कि वह इंदौर में मॉडलिंग करती है। दिसंबर 2019 में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर बड़े बैनर में लॉन्च करने का कहकर बूजेंद्र ने उसे एरोड्रम रोड स्थित फार्म हाउस बुलाया था। वह अपने कॉस्टिंग डायरेक्टर दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची थी।
0