महाकाल नगरी उज्जैन में स्काई डाइविंग की आज से शुरूआत: पर्यटक 10 हजार फीट से देखेंगे शहर, 15 फरवरी तक चलेगा इवेंट – Ujjain News

महाकाल नगरी उज्जैन में स्काई डाइविंग की आज से शुरूआत:  पर्यटक 10 हजार फीट से देखेंगे शहर, 15 फरवरी तक चलेगा इवेंट – Ujjain News


मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा उज्जैन में स्काई डाइविंग के पांचवां संस्करण की 12 दिसंबर से शुरू की जाएगी। यह रोमांचक गतिविधि दताना एयरस्ट्रिप पर 15 फरवरी, 2026 तक चलेगी। इस दौरान पर्यटक 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी का विहंगम दृ

.

दो महा तक चलेगा आयोजन

स्काई डाइविंग फेस्टिवल के चार सफल संस्करणों और एडवेंचर गतिविधियों के प्रति पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष पांचवें संस्करण का आयोजन दो माह के लिए किया जा रहा है। पिछले चार संस्करणों में 700 से अधिक पर्यटकों ने इस रोमांचक अनुभव का आनंद लिया है।

स्काई डाइविंग का शुल्क तीस हजार रुपए प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। यह गतिविधि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। इच्छुक प्रतिभागी www.skyhighindia.com पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

इस स्काई डाइविंग इवेंट का संचालन M/s Goforth Adventure pvt.Ltd. (Sky-high India) संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए विशेष एयरक्राफ्ट न्यू सेसना 182P (स्काई डाइविंग के लिए पूरी तरह से संशोधित) का उपयोग किया जाएगा, जिसकी कुल क्षमता 6 सदस्यों की है। एक समय में दो प्रतिभागी, दो प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स के सहयोग से स्काई डाइविंग कर सकेंगे। भविष्य में स्काई डाइविंग के साथ अन्य एयर-बेस्ड गतिविधियां भी शुरू करने की योजना है।

स्काई डाइविंग का संचालन डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और यूएसपीए (यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन) द्वारा प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया कर रही है। इसमें उपयोग किए जाने वाले एयरक्राफ्ट का पंजीकरण नागरिक विमानन निदेशालय से है। संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित स्काई डाइवर और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ यह गतिविधि संचालित की जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।



Source link