नई दिल्ली: आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से खेलने के लिए तैयार है दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे (Anrich Nortije) को इंग्लैंड के क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है और काफी वक्त बाद नेट प्रैक्टिस करके यह खिलाड़ी काफी खुश है.
यह भी पढ़ें- IPL 2020: CSK टीम में सुरेश रैना की कमी पूरी कर सकता है ये खिलाड़ी
फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया है जिसमें नोर्त्जे ने कहा है कि, ‘बाहर आना शानदार रहा. मैं इस बात को बयां नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लगता था कि मैं जेल में बंद हूं. मैंने पहले दिन हल्का अभ्यास किया. अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे लय पकड़ुंगा, असल के मैदान पर गेंदबाजी करना शानदार था. दिल्ली कैपिटल्स के साथ अभ्यास करना शानदार है. मैं देरी से आया. जब तक मैं विमान में बैठा था, तब तक मैं आश्वस्त नहीं था कि ये चीजें हो रही हैं. अगर टूर्नामेंट आगे बढ़ता है तो मैं काफी खुश होऊंगा.’
DC fans (since forever): “Replacement kaun hai?”
You have your answer now, Dilliwalon
We are delighted to announce the signing of pacer @AnrichNortje02 for the upcoming #IPL seasonFull details https://t.co/JG0lFUGmfp#WelcomeAnrich#IPL2020 #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/ONYsNTMDCZ
— Delhi Capitals (Tweeting from ) (@DelhiCapitals) August 18, 2020
एनरिक नोर्त्जे ने यह भी कहा है कि, ‘मैं राबाडा के साथ खेलने को गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि यह हमें एक अच्छी गेंजबाजी ईकाई बनाएगा. हमारे पास निश्चित तौर पर तेजी है. यह देखना दिलचस्प होगा कि विकेट कैसे खेलती है, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि सभी कप्तान अपनी टीम में कुछ तेज गेंदबाज तो चाहते ही हैं.’
बता दें कि एनरिक नोर्त्जे की रफ्तार 150 किमी. प्रति घंटा से भी तेज है. इस तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के लिए 6 टेस्ट, 7 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. 28 साल का यह खिलाड़ी पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा था लेकिन आईपीएल में उनका डेब्यू अब तक नहीं हुआ है, ऐसे में नोर्टजे इस सीजन के लिए काफी उत्साहित है.