JEE EXAM : कोरोना से बचने के लिए छात्रों को पेपर से पहले देना होगा ये टेस्ट | bhopal – News in Hindi

JEE EXAM : कोरोना से बचने के लिए छात्रों को पेपर से पहले देना होगा ये टेस्ट | bhopal – News in Hindi


जबलपुर जिले की बात की जाए तो इस बार कुल 6191 छात्र इस परीक्षा में बैठ रहे हैं. प्रदेश सरकार के निर्देश पर छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है.

जबलपुर जिले की बात की जाए तो इस बार कुल 6191 छात्र इस परीक्षा में बैठ रहे हैं. प्रदेश सरकार के निर्देश पर छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है.

जबलपुर. लंबी जद्दोजहद और सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसले के बाद आज जेईई (JEE) एग्ज़ाम है.इसमें मध्यप्रदेश के 40 हज़ार से ज्यादा छात्र सम्मलित हो रहे हैं. खास बात ये है परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियो को कोरोना जांच के लिए कई पड़ाव पार करने होंगे. कंसलटिंग एजेंसी परीक्षार्थियों को अलग से मास्क (MASK) उपलब्ध कराएगी.

जबलपुर में एक सेंटर
इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा जेई का एग्जाम आज देश भर में होने जा रहा है.कोरोना संक्रमण काल के बीच सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद हो रहे इस बड़े एग्जाम में देशभर से लाखों छात्र परीक्षा में बैठेंगे.बात जबलपुर की करें तो यहां भी एक सेंटर जेईई एग्जाम के लिए बनाया गया है. इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा का संचालन निधि कंसलटिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. ग्लोबल कॉलेज में बनाए गए इस एग्जामिनेशन सेंटर में 1 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक अलग-अलग पाली में एग्जाम होंगे.

दो स्टेज की थर्मल स्कैनिंगखास बात यह है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा में विशेष सावधानी बरती जा रही है. दो स्टेज की थर्मल स्कैनिंग के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. कंसलटिंग एजेंसी परीक्षार्थियों को अलग से मास्क उपलब्ध कराएगी.अगर कोई छात्र थर्मल स्कैनर में संदिग्ध पाया जाता है तो उसके लिए अलग से आइसोलेशन एग्जाम सेंटर बनाया गया है.

जबलपुर से 6191 छात्र

जबलपुर जिले की बात की जाए तो इस बार कुल 6191 छात्र इस परीक्षा में बैठ रहे हैं. प्रदेश सरकार के निर्देश पर छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है.इसके कारण कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है. डीईओ को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है.





Source link