एमपी कांग्रेस (MP Congress) के संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि पार्टी के तीन सर्वे में जो रिपोर्ट आई है. उसके मुताबिक जिताऊ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं और पीसीसी चीफ कमलनाथ नाम फाइनल होने के बाद एआईसीसी को नामों की सूची भेजेंगे और एआईसीसी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी.
ये हैं सभावित नाम
सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर पार्टी जाति समीकरणों को लेकर उलझ गई है और उस पर मंथन करने के बाद पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी. खबर इस बात को लेकर भी है कि पीसीसी के कमलनाथ जल्दी ग्वालियर चंबल का दौरा कर मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक कर नाम पर मुहर लगा सकते हैं. एमपी कांग्रेस ने जिन सीटों पर सिंगल नाम किया तय है, वो संभावित नाम भांडेर फूल सिंह बरैया, गोहद राम नारायण सिंह अंबाह, सत्य प्रकाश सखवार मेहगांव, राकेश सिंह चतुर्वेदी, मुरैना राकेश मावई, दिमनी रविंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, सुनील शर्मा जौरा, भानु प्रताप सिंह आगर, विपिन वानखेड़े बमोरी, केएल अग्रवाल पोहरी, हरीवल्लभ शुक्ला सांवेर, प्रेमचंद गुड्डू सुवासरा, राकेश पाटीदार, हाटपिपलिया, राजेंद्र सिंह बघेल बदनावर, राजेश अग्रवाल का नाम हैं.इन सीटों पर तीन नाम का पैनल
जिन सीटों पर दो से तीन नाम का पैनल है, उनमें करेरा से प्रागी लाल जाटव और शकुंतला खटीक, सुमावली से अजब सिंह कुशवाह और बलवीर सिंह दंडोतिया, सांची से संदीप मालवीय, मदन लाल चौधरी मुंगावली से प्रदुम सिंह दांगी, विजय सिंह, सुरखी से अरुणोदय चौबे, नरेश जैन, सुनीता पटेल शामिल हैं.
जातीय समीकरणों में उलझन
कांग्रेस के तय नामों को लेकर मुश्किल अब इस बात को लेकर है कि बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवारों का नाम का ऐलान करते हुए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. इस पर भी कांग्रेस पार्टी अब विचार कर रही है कि क्या बीएसपी के नाम उम्मीदवार उतारने के बाद किसी सीट पर बदलाव किया जाए और वहां के जातीय समीकरणों को लेकर फिर से मशक्कत की जा रही है. जानकारी के मुताबिक पीसीसी चीफ कमलनाथ अगले 3 से 4 दिन में एआईसीसी को नामों की सूची भेज देंगे. वहीं जातीय समीकरणों को लेकर उलझी कांग्रेस की सीटों को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब नेता नहीं बचे हैं और जो नेता हैं उनकी जाति का पता नहीं है.