भोपाल8 घंटे पहले
सीहोर में पार्वती नदी पर बना पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया है, इसके बावजूद लोग रिस्क लेकर निकल रहे हैं।
- पुल पर आवागमन एक दिन बाधित रहा, फिर भी मिट्टी और बोल्डर डालकर पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया
सीहोर में पिछले दिनों हुई तेज बारिश से सीहोर-कालापीपल मार्ग स्थित पार्वती नदी पर करीब 24 घंटे से अधिक समय तक पानी था, नदी पुल से करीब 6 फ़ीट ऊपर बह रही थी। ऐसे में नदी पर बना सौ साल भी अधिक पुराना पुल किनारे से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में एक दिन इस पुल से आवागमन बाधित रहा, लेकिन फिर मिट्टी और बोल्डर डालकर पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया। लेकिन टूटे हुए पुल से इस तरह वाहन निकलना किसी जोखिम से कम नहीं है।
सीहोर में बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी यहां पर न तो कोई प्रशासनिक अमला मौजूद है और न ही इस पुल की मरम्मत सही तरीके से हो रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग मनमानी तरीके से जोखिम लेकर निकल रहे हैं।
हर दिन निकलते हैं 2 हज़ार से अधिक वाहन
सीहोर-शुजालपुर मार्ग पर हर दिन करीब 2 हज़ार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं। ऐसे में भारी वाहन निकालने में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।