The team of Bhopal Crime Branch called Doctor Marawi; The woman can be confronted face to face on Wednesday, the office of the accused will also be seized | भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉक्टर मरावी को बुलाया; बुधवार को युवती से आमना-सामना कराया जा सकता है, आरोपियों का ऑफिस भी सीज होगा

The team of Bhopal Crime Branch called Doctor Marawi; The woman can be confronted face to face on Wednesday, the office of the accused will also be seized | भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉक्टर मरावी को बुलाया; बुधवार को युवती से आमना-सामना कराया जा सकता है, आरोपियों का ऑफिस भी सीज होगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Team Of Bhopal Crime Branch Called Doctor Marawi; The Woman Can Be Confronted Face To Face On Wednesday, The Office Of The Accused Will Also Be Seized

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में ईदगाह हिल्स में स्टिंग के दौरान डॉक्टर मरावी को पकड़कर सवाल किए गए थे। डॉक्टर का आरोप है कि उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई थी।

  • बुधवार को इस मामले में फाइनल कार्रवाई करने की बात कह रही पुलिस
  • गणेश विसर्जन के कारण मंगलवार को नहीं हो सकी कोई भी कार्रवाई

भोपाल में स्टिंग ऑपरेशन में फंसे हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक एस मरावी को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया है। डीएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने कहा कि उन्हें बुधवार को क्राइम ब्रांच के सामने उपस्थित होने को कहा गया है। संभावना यह जताई जा रही है कि इस दौरान उनका आमना-सामना शिकायतकर्ता और आरोपी युवती से भी कराया जा सकता है। हालांकि, गणेश विसर्जन के कारण मंगलवार को पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। अब बुधवार को इस संबंध में पुलिस फाइनल कार्रवाई करने की बात कर रही है। इधर, बुधवार को ही एमपी नगर स्थित आरोपियों का ऑफिस भी सीज किया जाएगा।

टीम इस मामले में बनालाल और अवधेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

टीम इस मामले में बनालाल और अवधेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

रिपोर्टर बनने वाली लड़की के पति को भी पता था
अब तक की पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे स्टिंग में रिपोर्टर बनने वाली लड़की के पति को भी इस मामले में पूरी जानकारी थी। वह स्टिंग ऑपरेशन करने के दौरान क्लीनिक के बाहर मौजूद रहने से लेकर अवधपुरी तक डॉक्टर मरावी के घर जाने तक साथ में रहा था। हालांकि क्राइम ब्रांच ने इस पूरे हनी ट्रैप मामले में डॉक्टर की शिकायत पर बनालाल, अवधेश और तपन के अलावा दो लड़कियों समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें से बनालाल और अवधेश को जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई

50 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला है
क्राइम ब्रांच के अनुसार यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का है। इसमें एक न्यूज चैनल के नाम पर दो लड़कियों और 3 लड़कों ने मिलकर पूरा प्लान बनाया। इस प्लान के अनुसार लड़की की पहले डॉक्टर से दोस्ती करवाई जाती है। लड़की 11 अगस्त को पहली बार डॉक्टर मरावी से मिली थी। इसके बाद गत शनिवार (29 अगस्त) को उनके क्लीनिक पहुंचकर इस पूरे ड्रामे को ब्लैकमेलिंग में बदल दिया जाता है। हालांकि इस मामले में रिपोर्टर बनी युवती का कहना है कि वह स्टिंग में शामिल थी। उससे कहा गया था कि पत्रकारिता का अवार्ड मिलेगा। उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए पुलिस ने लड़की की शिकायत पर डॉक्टर मरावी पर भी छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में सबसे पहले शिकायत डॉक्टर मरावी ने रविवार रात क्राइम ब्रांच से की थी।

कुछ और खुलासे होने की उम्मीद
क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि इस मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। इसिलए बुधवार को पूरे ऑफिस की तलाशी ली जाएगी। यहां से कैमरों से लेकर कंप्यूटर और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए जाएंगे। हालांकि अब तक किसी और ने आरोपियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

0



Source link