लॉन्च के पहले ही मार्केट में छाई Kia Sonet
किआ मोटर्स (Kia Motors) की सोनेट (Sonet) सब कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च के पहले ही डिमांड में आ गई है. कंपनी ने पहले ही इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है और पहले दिन ही इस एसयूवी ने 6,523 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 2, 2020, 1:37 PM IST
कंपनी ने 20 अगस्त से अपनी नई एसयूवी सोनेट (Sonet) की प्री-बुकिंग शुरु की है. Kia Sonet की प्री-बुकिंग देशभर में मौजूद किआ की डीलरशिप या ऑनलाइन किआ मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट www.kia.com/in से की जा सकती है. इस शानदार SUV को घर लाने के लिए कस्टमर को 25 हजार रुपये की टोकन मनी देनी होगी. किआ सोनेट की पहली झलक Auto Expo 2020 में दिखी थी. इस गाड़ी का इंडियन कार मार्केट में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

कंपनी Kia Sonet को इस कीमत में लांच करती है तो यह एसयूवी सीधे तौर हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा को टक्कर देगी. क्योंकि कंपनी ने इस एसयूवी में एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स और तकनीक का प्रयोग किया है. कंपनी का दावा है कि इसमें सेग्मेंट के हिसाब से 30 से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे सबसे आगे रखते हैं. कंपनी भारत में इस गाड़ी का 7 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू किया था.ये भी पढ़ें : Tata Motors ने लॉन्च किया Nexon का नया वेरिएंट, इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
सेल्टोस की तरह, Sonet को भी जीटी लाइन और टेक लाइन दोनों में बेचा जाएगा. इंजन की बात करें तो Sonet में दो पेट्रोल इंजन विकल्प 1.2 लीटर और 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई मिलेंगे. डीजल इंजन विकल्प 1.5 लीटर टर्बो होगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT मिलेगा. साथ में 6 स्पीड IMT ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी भी मिलेगी. इंटलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (IMT), मैनुअल शिफ्ट लीवर के कंट्रोल से क्लचलेस गियर शिफ्टिंग उपलब्ध कराता है. डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो कि फर्स्ट इन क्लास फीचर है.
मिलेंगे 55 कनेक्टेड फीचर्स-
Kia Sonet, 55 कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी. इसके कनेक्टेड फीचर्स को स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच की मदद से एक्सेस किया जा सकेगा. इसके लिए कार में UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलेगी. इसमें फर्स्ट इन सेगमेंट 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन हाइटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा. इसके अलावा बोस 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, स्मार्ट प्योर एयर प्योरिफायर विद वायरस प्रोटेक्शन आदि फीचर्स होंगे.