20kWh की पावरफुल बैटरी, लंबी रेंज! BYD ला रही नई ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार

20kWh की पावरफुल बैटरी, लंबी रेंज! BYD ला रही नई ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार


Last Updated:

BYD ने जापान में पहली विदेशी इलेक्ट्रिक केई कार लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें 20-kWh बैटरी, स्लाइडिंग डोर और लगभग 180 किमी रेंज की उम्मीद है.

नई दिल्ली. BYD अक्सर अपने प्रीमियम उत्पादों और बढ़ती तकनीकी क्षमता के लिए खबरों में रहता है. लेकिन एक चौंकाने वाले कदम में, BYD ने जापान में अपनी पहली इलेक्ट्रिक केई कार लॉन्च करने की योजना की घोषणा की है. यह नया मॉडल जापान में पहली विदेशी निर्मित इलेक्ट्रिक केई कार के रूप में इतिहास रचता है. आइए इसके डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

कैसी दिखती है?

बात करते हैं इस कार की स्पाई इमेज की. स्पाई इमेज में एक ऊंची, बॉक्सी प्रोफाइल दिखाई देती है, जो इंटीरियर स्पेस को मैक्सिमाइज करती है. मुख्य विशेषताओं में रेक्टैंग्युलर लाइटिंग एलिमेंट्स, एक फ्लैट फ्रंट फेसिया और एक छोटा बोनट शामिल हैं. साइड में, BYD की केई कार में एक फ्लैट छत, डबल ए-पिलर्स, चौकोर खिड़कियां, एक फ्लैट बेल्टलाइन और गोलाकार व्हील आर्च हैं.

स्लाइडिंग डोर

BYD की केई कार में कम ग्राउंड क्लीयरेंस और छोटे ओवरहैंग्स हैं. पहिए कोनों पर लगाए गए हैं, जिससे केबिन स्पेस बढ़ने की संभावना है. रियर फेंडर के ऊपर, दिखाई देने वाला ग्रूव स्लाइडिंग डोर रेल ट्रैक्स की प्रेजेंस दिखाता है. स्लाइडिंग दरवाजे ईजी एंट्री और एग्जिट एंश्योर करते हैं और बड़े सामान को लोड करने में भी हैंडी साबित हो सकते हैं. अन्य केई कारों जैसे सुजुकी स्पेसिया और होंडा एन-बॉक्स में भी स्लाइडिंग रियर दरवाजे होते हैं. रियर में, BYD की केई कार में एक फ्लैट विंडशील्ड और टॉप-माउंटेड वाइपर है. अन्य केई कारों की तरह, BYD के मॉडल में भी आसान पहुंच के लिए एक वाइड-ओपनिंग बूट लिड होगा.

परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस

हालांकि, ऑफिशियल डिटेल अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, जापान के लिए BYD की केई कार में 20-kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है. WLTC स्टैंडर्ड्स के अनुसार इसकी रेंज लगभग 180 किमी हो सकती है. केई कार 100 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. ज्यादा डिटेल जापान मोबिलिटी शो में सामने आने की उम्मीद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

20kWh की पावरफुल बैटरी, लंबी रेंज! BYD ला रही नई ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार



Source link