अनवर अली कोलकाता के क्लब मोहम्मादीन में शामिल थे
डिफेंडर खिलाड़ी अनवर अली (Anwar Ali) 2017 में भारत (India) में हुए अंडर17 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे
- News18Hindi
- Last Updated:
September 3, 2020, 8:58 AM IST
नेशनल कैंप के लिए चुने गए थे अनवर
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले साल अली को पता चला था कि वह दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. अनवर आर्थिक तौर पर भी अपने परिवार वालों के लिए बड़ा सहारा है. अली की तबियत काफी खराब है और अगले 10 दिनों में एआईएफएफ उनके भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करेगी. खबरों के मुताबिक संघ की मेडिकल टीम इस मुद्दे पर एक्सपर्ट से बात करके फैसला करेंगे. अनवर के पहले क्लब मिनर्वा पंजाब के मालिक रंजीत बजाजा ने बताया कि फुटबॉल अनवर के लिए सबकुछ था. अनवर को लगता था कि फुटबॉल उनके परिवार के जीवन स्तर को बढ़ा सकता है. पिछले साल 2019 में हेड कोच इगोर स्टिमाक ने अनवर को नेशनल कैंप के लिए चुना था और ऐसा लग रहा थि सेंट्रल बैक जल्द ही टीम इंडिया में शामिल हो जाएंगे.
IPL 2020: लसिथ मलिंगा का टीम में ना रहना मुंबई इंडियंस के लिए ‘अपशकुन’मांकड़िंग पर अश्विन के समर्थन में आए रिकी पॉन्टिंग, कहा- बल्लेबाज पर लगे जुर्माना
एआईएफएफ करेगी फैसला
डॉक्टर्स के मुताबिक अली का खेलने उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है और अगर वह फुटबॉल जारी रखते हैं तो जान को खतरा हो सकता है. 10 महीने तक बिना किसी करार के रह रहे अनवर को कोलकाता के मोहम्मादेन स्पोर्टिंग में शामिल हुए जो आई लीग का दूसरा औऱ भारतीय फुटबॉल को तीसरा सबसे इवेंट हैं. क्लब के मालिक दिपेंदु बिसवास ने कहा कि उन्हें भी यही बीमारी हुई थी इसके बावजूद वह अगले 10 तक खेले थे. एआईएफएफ ने कहा कि अगर मेडिकल स्टाफ को नहीं लगेगा कि अनवर खेलने लायक हैं तो वह कोई जोखिम नहीं उठाएगी. अनवर के पिता चाहते हैं कि बेटे ने इतनी मेहनत की है तो उन्हें मौका मिलना चाहिए.