MP: कांग्रेस MLA बोले- विधानसभा का गेट तोड़ जाऊंगा जेल, BJP ने कहा- ऐसी बातें शोभा नहीं देती | sheopur – News in Hindi

MP: कांग्रेस MLA बोले- विधानसभा का गेट तोड़ जाऊंगा जेल, BJP ने कहा- ऐसी बातें शोभा नहीं देती | sheopur – News in Hindi


कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने विधानसभा गेट तोड़ने की धमकी दी है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में किसानों से चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक (Congress MLA) बाबू लाल जंडेल (Babulal Jandel) ने विधानसभा का गेट तोड़ने की धमकी दी है.

श्योपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) से पहले बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाले कांग्रेस विधायक (Congress MLA) बाबू लाल जंडेल (Babulal Jandel) ने विधानसभा का गेट तोड़ने की धमकी दी है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेता कांग्रेस विधायक को आड़े हाथों लेकर उनके बयान का जमकर विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक ने एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए विधानसभा का गेट तोड़ने की धमकी, इसके लिए उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार बताया.

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल बीते बुधवार को मूंझरी बांध परियोजना को लेकर महाराज पुरा कलौनी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई किसानों की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए पहले बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. बाद में उन्होंने विधानसभा का गेट तोड़ने की धमकी देते हुए बोले कि बीजेपी सरकार ने 10-15 दिनों के भीतर मूंजरी बांध के लिए राशि नहीं भेजी तो वह विधानसभा का गेट तोड़ देंगे.

जा चुके हैं जेल
कांग्रेस विधायक जंडेल ने कहा कि मैं नहर का गेट तोड़ने के मामले में जेल की सजा काट चुका हूं. विधानसभा का गेट तोड़कर भी जेल की सजा काट लूंगा. कांग्रेस विधायक जंडेल के इस बयान पर बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने पलटवार करते हुए कहा है कि, मूंजरी डैंम का कार्य हमारी सरकार द्वारा जल्द शुरु करवाया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस विधायक विधानसा गेट को तोड़ने की बात कह रहे हैं, यह उन्हें शोभा नहीं देता. अगर उन्हें किसानों की इतनी ही चिंता थी तो उन्होने कांग्रेस सरकार के रहते यह कार्य क्यों नहीं किया. वह तो पूर्व सीएम कमलनाथ के बेहद करीब वाले विधायक रहे थे.





Source link