these five Bowlers with best economy rate during death overs in ipl history, rashid khan, lasith malinga and others |IPL इतिहास: वो 5 बॉलर्स जो डेथ ओवर्स में साबित हुए हैं सबसे किफायती

these five Bowlers with best economy rate during death overs in ipl history, rashid khan, lasith malinga and others |IPL इतिहास: वो 5 बॉलर्स जो डेथ ओवर्स में साबित हुए हैं सबसे किफायती


नई दिल्ली: अकसर माना जाता है टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को बोलबाला रहता है. लेकिन फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कई ऐसे गेंदबाज भी हैं, जो अपनी करामाती बॉलिंग के दम पर बल्लेबाजों को बांध के रखते हैं. इस बीच हम इस लेख में आपके लिए लेकर आए हैं आईपीएल (IPL) इतिहास उन 5 बॉलर्स के नाम, जो इस टूर्नामेंट के डेथ ओवर में सबसे ज्यादा किफायती साबित होते हैं. आइए जानते हैं किस गेंदबाज का इकोनमी रेट आखिरी 5 ओवर के दौरान सबसे कम रहता है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर से टिप्स लेंगे KKR के कमलेश नागरकोटी

5- सुनील नरेन-7.88 इकोनमी रेट
कैरेबियन ऑलराउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) अपनी जादुई बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं.इंडियन प्रीमियर लीग में नरेन की गेंदबाजी का यही जादू बरकरार रहा है, जिसके तहत डेथ ओवर के दौरान नरेन ने 619 बॉल फेंकी हैं. जिसमें सुनील नरेन 7.88 की इकोनमी रेट से 813 रन दिए हैं. 

4- मिचेल स्टार्क-7.83 इकोनमी रेट
ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) चोट की वजह आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं. लेकिन स्टार्क ने अपने छोटे से आईपीएल करियर के दौरान अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 190 गेंद डाली हैं, इस दौरान स्टार्क ने 7.83 की इकोनमी रेट के साथ 248 रन खर्च किए हैं. 

3- लसिथ मलिंगा-7.82 इकोनमी रेट 
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा का नाम इस सूची में तीसरे पायदान पर है. मलिंगा ने आईपीएल डेथ ओवर के दौरान सबसे अधिक 917 बार बालिंग की है. लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने इन गेंदों में 7.82 की इकोनमी रेट के साथ 1196 रन लुटाए हैं. 

2- डग बोलिंगर 7.51 इकोनमी रेट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फास्ट बॉलर डग बोलिंगर फिलहाल आईपीएल से अब कोई वास्ता नहीं रखते हैं. हालांकि डग बोलिंगर (Doug Bollinger) ने अपनी लाजवाब बॉलिंग के बलबूते आईपीएल में एक खास पहचान बनाई है. बोलिंगर ने आईपीएल डेथ ओवर में 210 गेंदों के दौरान 7.51 की इकोनमी रेट से 263 रन गंवाए हैं. 

1- राशिद खान-7.25 इकोनमी रेट
अफगानिस्तान के सबसे करामाती फिरकी गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) आईपीएल के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं. यही कारण है कि राशिद का नाम इस लिस्ट में पहले पायदान पर है. राशिद खान ने अपनी करिश्माई बॉलिंग के दम पर डेथ ओवर्स के दौरान 144 बॉल में महज 7.25 की इकोनमी रेट से 174 रन खर्च किए हैं. 





Source link