Being upset with the boy! Girl Commits Suicide By Suicide By Consuming Poisonous Today In Indore | छात्रा ने पूजा-पाठ के बाद खाना बनाया, परिजन के घर आने से पहले फांसी लगा ली, भाई बोला- एक लड़का परेशान करता था, इसलिए बहन ने जान दी

Being upset with the boy! Girl Commits Suicide By Suicide By Consuming Poisonous Today In Indore | छात्रा ने पूजा-पाठ के बाद खाना बनाया, परिजन के घर आने से पहले फांसी लगा ली, भाई बोला- एक लड़का परेशान करता था, इसलिए बहन ने जान दी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Being Upset With The Boy! Girl Commits Suicide By Suicide By Consuming Poisonous Today In Indore

इंदौर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवकन्या ने 12वीं पास करने के बाद इस साल कॉलेज में एडमिशन लिया था।

  • पुलिस बोली- शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का, सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच के बाद कारण पता चलेगा
  • भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भावना नगर का मामला, सहेली की मां घर पहुंची तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन का आरोप है कि एक लड़के से परेशान होकर उसने जान दी। लड़का मोहल्ले में ही रहता है। समझाने के बाद भी वह बहन को परेशान कर रहा था। बहन ने शाम को पूजा-पाठ किया, खाना भी बनाया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का पता चला है। जांच के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा।

जांच अधिकारी विक्रम सिंह मंडलोई के अनुसार, शिवकन्या पिता कालूराम निवासी भावना नगर खंडवा नाका की रहने वाली थी। परिजन ने बताया कि हम उसे पढ़ाना चाहते थे, लेकिन किसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार रात को फांसी लगा ली। मोहल्ले में एक लड़के से प्रेम-प्रसंग की भी बात परिजन ने पुलिस को बताई है। इस साल 12वीं पास करने के बाद उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था।

भाई नरेंद्र बोला- समझाने के बाद भी लड़का परेशान कर रहा था।

भाई नरेंद्र बोला- समझाने के बाद भी लड़का परेशान कर रहा था।

शुक्रवार रात में पड़ोस में रहने वाली सहेली की मां उसे कॉलेज में एडमिशन होने की जानकारी देने पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। इस पर महिला ने भाई और परिजन को सूचना दी। नरेंद्र ने बताया कि वह ऑटो चलाता है, जबकि उसका छोटा भाई सिंधी काॅलोनी में दुकान पर काम करता है। वहीं, माता-पिता भी नौकरी करते हैं। शाम को हम सभी काम पर गए थे। इस दौरान घर पर दादी मांगीबाई और बहन शिवकन्या थी।

शिवकन्या को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

शिवकन्या को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

भाई नरेंद्र ने बताया कि एक महीने पहले हमें सूचना मिली थी कि घर से चार-पांच घर दूर रहने वाला राहुल बहन को परेशान कर रहा है। इस पर उसके माता-पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद भी वह बहन को डरा धमका रहा था। बहन ने अभी 12वीं पास किया है। सामने रहने वाली अंटी उसे कॉलेज में एडमिशन का बताने आईं तो बहन फंदे पर लटकी थी। वे बहन को अस्पताल लेकर पहुंचे। बहन ने सुबह चाय बनाई, स्नान करने के बाद पूजा-पाठ की, खाना बनाया। लड़के से परेशान होकर ही उसने सुसाइड किया है। लड़का होटल में प्लेट धोने का काम करता है। शिवकन्या की मौत के बाद उसके कमरे में सुसाइड नोट भी ढूंढा, लेकिन नहीं मिला।

0



Source link