Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ज्वैलरी की शॉप पर चोरी करते हुए महिलाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई हैं।
रविवार को महिला गैंग ने कोतवाली थाने से महज 50 मीटर दूर स्थित ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। यहां से तीन महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुरा ले गईं। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिलाएं खरीदारी करने के बहाने शॉप में आई थीं। ज्वैलर्स संचालक को महिलाओं के जाने के बाद चूड़ियां मिलाने पर मामला सामने आया, तब तक महिलाएं जा चुकी थीं। ज्वैलरी शॉप संचालक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली टीआई नवल आर्य ने बताया, तीन महिलाएं शाम करीब साढ़े पांच बजे बैसाखिया ज्वैलर्स में खरीददारी करने आई थीं। उन्होंने सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने विभिन्न डिजाइन की चूड़ियां दिखाईं। महिलाओं ने चूड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने आपस में कहा कि देखो, कितनी प्यारी-प्यारी फैंसी चूड़ियां हैं।
इस दौरान महिलाओं ने चूड़ियाें पर हाथ साफ कर दिया। इसकी भनक दुकान संचालक को नहीं लगी। टीआई ने बताया, घटना के बाद तुरंत सभी थानों को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।