वायरल वीडियो होली का बताया जा रहा है.
फोटो के बाद अब इंदौर जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में हनीट्रैप मामले (Honey Trap Case) की आरोपी महिला श्वेता जैन जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है.
वायरल फोटो में आरोपी महिला श्वेता जैन केके मिश्रा के सामने खड़ी हुई थी और कुलश्रेष्ठ उससे कुछ पूछताछ कर रहे थे. जबकि महिला जेल वार्ड में पुरुष का जाना पूरी तरीके से प्रतिबंध है. इस फोटो के आने के बाद जेल मुख्यालय ने मामले में जांच के आदेश दिए थे. मुख्यालय के डीआईजी संजय पांडे ने जांच शुरू की थी. इस मामले में कुलश्रेष्ठ का ट्रांसफर भोपाल जेल कर दिया गया. यह जांच चली रही थी इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ जो कि होली का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला श्वेता जैन जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में व्हाइट टी शर्ट पहने जेलर भी नजर आ रहे हैं.
वायरल हुई थी फोटो
बता दें कि मध्य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले में जेल में बंद महिला आरोपी श्वेता और जेलर के बीच मुलाकात की वायरल तस्वीरों ने सुस्त पड़े इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद जेल डीआईजी जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे थे. डीआईजी के आने के बाद जेल में महिला वार्ड समेत संवेदनशील हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था. महिला वार्ड में शैंपू, सौंदर्य सामग्री और मूंगफली के दाने मिले. बताया गया कि महिला बंदी को जेल डॉक्टर के कहने पर सौंदर्य साम्रगी मुहैया कराई गई थी.ये भी पढ़ें: राजस्थान: महिला की हत्या कर 2 दिन कमरे में रखी लाश, बदबू आई तो बोरे में भरकर दफनाया
सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीट्रैप मामलों की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आशंका है कि जेल के ही किसी कर्मचारी ने ये तस्वीरें वायरल की थीं. जेल मेनुअल के मुताबिक जेलर को जेल के सभी बंदियों से प्रतिदिन मिलकर उनके हाल-चाल लेना होता है. इसके तहत महिला वार्ड में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन इस वार्ड में बिना महिला प्रहरी के प्रवेश निषेध होता है. वायरल तस्वीरों में जेलर कुलश्रेष्ठ महिला बंदी श्वेता जैन से बात करते नजर आए.