ENG vs AUS 2nd t20i start today at southampton, england want to take lead in this series | ENG vs AUS 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा इंग्लैंड

ENG vs AUS 2nd t20i start today at southampton, england want to take lead in this series | ENG vs AUS 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा इंग्लैंड


साउथैम्प्टन: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच जारी 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा और अहम मुकाबला रविवार यानी आज होना है. इन दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि एक तरफ इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. तो दूसरी ओर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया इस दूसरे टी20आई में हर हालात में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय समायानुसार शाम 6:45 बजे साउथैम्प्टन के मैदान पर खेला जाएगा. 

पहला T20I इंग्लैंड ने 2 रनों से जीता
इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को इसी मैदान पर खेला गया था. जिसमें इंग्लैंड (England) की टीम ने रोमांचक तरीके से ऑस्ट्रेलिया को मात्र दो रनों से हरा दिया था. पहले टी20 आई (ENG vs AUS 1st T20I) में ऑस्ट्रेलिया अपनी पारी के शुरुआती 10 ओवर तक मैच में बनी हुई थी. लेकिन मेजबान टीम इंग्लैंड ने डेथ ओवर में लाजवाब गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया और कंगारू टीम को 2 रनों से हराकर इस 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान पिछले मैच में इंग्लिश टीम के हीरो रहे. मलान मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. अगर बात की जाए डेविड मलान (Dawid Malan) की अब तक की 14 टी20आई पारियों की तो उसमें  मलान ने 51.58 के सबसे अधिक औसत से 619 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला
पिछले 11 टी20आई में महज 2 मुकाबले हारने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए यह दूसरा टी20 मैच करो या मरो की परिस्थिति का है. जी हां अगर कंगारू टीम इस मैच को हार जाती है, तो उसे यह सीरीज भी गंवानी पड़ सकती है और इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने का ऑस्ट्रेलिया का सपना अधूरा रह जाएगा. ऐसे में एरोन फिंच की अगुवाई में हर हालात में ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतना चाहेगी. वहीं पिछले मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और एरोन फिंच को छोड़कर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने कंगारू टीम का बंटाधार कर दिया था. ऐसे में टीम के मिडिल ऑर्डर को इस अहम मुकाबले में सुधार की जरूरत है. 





Source link