Indore fire news Fire in Anand Mohan Mathur Auditorium | आनंद मोहन माथुर ऑडिटोरियम में भीषण आग लगी, करीब एक करोड़ का सामान जला

Indore fire news Fire in Anand Mohan Mathur Auditorium | आनंद मोहन माथुर ऑडिटोरियम में भीषण आग लगी, करीब एक करोड़ का सामान जला


इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगजनी में सारा सामान जलकर राख हो गया है।

  • सुबह 5 बजे लगी आग, एक घंटे में बुझ पाई
  • आग से फर्नीचर समेत एक करोड़ का माल जला

बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर ऑडिटोरियम में रविवार काे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे हॉल में फैल गई, इस कारण स्टेज समेत कुर्सियां जलकर राख हाे गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार, करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

स्टेज के साथ ही कुछ कुर्सियां भी जल गई हैं।

स्टेज के साथ ही कुछ कुर्सियां भी जल गई हैं।

आनन्द मोहन माथुर ऑडिटोरियम के सचिव अभिनव धनोत्कर ने बताया कि सुबह 5 बजे गार्ड ने कॉल कर आग लगने की सूचना दी थी। गार्ड ने ही पुलिस और फायर टीम को आग के बारे में बताया था। फायर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

धनोत्कर के अनुसार, शुरुआती तौर पर आग शाॅर्ट सर्किट से लगना पता चला है। आग से आग से पूरा ऑडिटोरियम, कुर्सी, साउंड सिस्टम, एसी सहित सारा सामान जल गया है। लॉकडाउन के कारण अभी सभागृह बंद था।

0



Source link