दंदरौआ धाम पर बुढ़वा मंगल मेले की तैयारी: मंत्री शुक्ला ने कहाः दर्शनार्थियों को न हो कोई परेशानी, प्रशासन रहे अलर्ट – Bhind News

दंदरौआ धाम पर बुढ़वा मंगल मेले की तैयारी:  मंत्री शुक्ला ने कहाः दर्शनार्थियों को न हो कोई परेशानी, प्रशासन रहे अलर्ट – Bhind News



भिंड के दंदरौआ धाम में मंत्री राकेश शुक्ला ने बुढ़वा मंगल मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा सहित सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

.

श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो: मंत्री मंत्री शुक्ल ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए प्रवेश और निकासी मार्गों को बेहतर बनाया जाए तथा रास्तों से झाड़ियां हटवाई जाएं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि मेले में आने वालों को परेशानी न हो।

2 सितंबर को मेले का आयोजन, प्रशासन अलर्ट कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 2 सितंबर को होने वाले मेले में स्वास्थ्य विभाग तीनों गेटों पर एम्बुलेंस, अस्थाई अस्पताल, महिला डॉक्टर और कंट्रोल रूम की व्यवस्था करेगा। पीने के पानी के लिए टैंकर, वाटर प्वाइंट, अस्थाई टॉयलेट, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। मंदिर के भीतर दुकानों पर रोक, बेरिकेटिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

एक पेड़ मां के नाम से किया पौधारोपण बैठक के बाद मंत्री शुक्ला और कलेक्टर श्रीवास्तव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link