पत्नी को MP में एग्जाम दिलाने स्कूटर से किया था 1200 Km का सफर, हवाई जहाज से लौटेंगे झारखंड | gwalior – News in Hindi

पत्नी को MP में एग्जाम दिलाने स्कूटर से किया था 1200 Km का सफर, हवाई जहाज से लौटेंगे झारखंड | gwalior – News in Hindi


सोनी और धनंजय कुमार

झारखंड के गोड्डा से धनंजय अपनी गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम को स्कूटर पर बिठाकर डिप्लोमा इन एजुकेशन की परीक्षा दिलाने के लिए 30 अगस्त को ग्वालियर आए थे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 7, 2020, 4:19 PM IST

नई दिल्ली. झारखंड के गोड्डा से अपनी गर्भवती पत्नी को स्कूटर पर बिठाकर 1,200 किलोमीटर का सफर तय कर परीक्षा दिलाने ग्वालियर आये धनंजय कुमार और उनकी पत्नी सोनी अब हवाई जहाज से घर जाएंगे. उनके लिए हवाई यात्रा का इंतजाम अडानी फाउंडेशन ने किया है.

16 सितंबर को पहुंचेंगे गोड्डा
धनंजय (27) ने रविवार को बताया, अडानी ग्रुप के फाउंडेशन की ओर से हमें ग्वालियर से रांची की हवाई यात्रा का टिकट मिल गया है. यह टिकट 16 सितंबर का है. ग्वालियर से रांची के लिए सीधी उड़ान नहीं है, इसलिए हम दोनों हैदराबाद होकर रांची पहुंचेंगे. इसके बाद रांची से सड़क मार्ग से गोड्डा जाएंगे. इसका इंतजाम गोड्डा के जिलाधिकारी ने किया है.

ग्वालियर प्रशासन ने रहने का इंतजाम परीक्षा केन्द्र के पास कियाउन्होंने बताया, ‘‘मेरे स्कूटर को भी भेजने का इंतजाम अडानी फाउंडेशन करेगा. धनंजय ने कहा कि ग्वालियर प्रशासन ने रहने का इंतजाम परीक्षा केन्द्र के पास कर दिया है. उन्होंने कहा कि गोड्डा में ही कुछ लोगों ने नौकरी की व्यवस्था करने की बात भी कही है. धनंजय ने ग्वालियर आने के लिए पत्नी का जेवर गिरवी रखकर 10,000 रुपए उधार लिए थे.

परीक्षा दिलाने 30 अगस्त को ग्वालियर आए 
कोरोना महामारी के कारण ट्रेन और बस सहित यात्रा के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण झारखंड के गोड्डा से धनंजय अपनी गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की परीक्षा दिलाने के लिए 30 अगस्त को ग्वालियर आए थे.

ये भी पढ़ें-
JEE के बाद 13 सितंबर को NEET के लिए NTA सैनिटाइजर्स, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तैयार

UP B.Ed Result 2020 रिजल्ट जारी, पंकज कुमार ने किया टॉप देखें टॉप 10 की लिस्ट

करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया
इस सफर के दौरान उन्होंने बारिश और खराब सड़कों का भी सामना किया और करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया. मामला सामने आने के बाद ग्वालियर प्रशासन ने उनकी मदद की और अडानी फाउंडेशन ने हवाई मार्ग से उनको वापस भेजने का इंतजाम भी कर दिया.





Source link