सेंधवा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल पर जांच करते एसडीओपी व एफएसएल टीम।
- दिवानिया गांव का मामला, 4 लोगों का इलाज जारी, पुलिस ने किया मौका निरीक्षण
निवाली तहसील के ग्राम दिवानिया में 2 लोगों की मौत हो गई। 4 अन्य बीमार है। इसमें से 2 का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी ने कच्ची शराब पी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही दोनों की मौत के कारण का पता चलेगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवानिया के धावड़ी फलिया निवासी मकराम पिता नानसिंह (45) की मौत शनिवार रात 9 बजे और कोटवाल पिता कानसिंह (42) की मौत रविवार तड़के 4 बजे हुई।
सूचना मिलने पर एसडीओपी एमएस बारिया ग्रामीण थाना पुलिस के साथ दिवानिया पहुंचे। एफएसएल टीम ने मृतकों के घर पहुंचकर शवों की स्थिति देखी। दोनों के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेंधवा भेजा।
कच्ची शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं लोग
पुलिस के अनुसार विनोद पिता गेलिया (25), पुनिबाई पति सिलदार (65), झंझाड़िया पिता किशन (60), महारिया पिता सुकड़िया (60), भावसिंह पिता शंकर (30) व मुकेश पिता रमेश (25) की तबीयत भी गांव की दुकान से कच्ची शराब पीने से खराब हुई थी।
सभी को उल्टी दस्त की परेशानी हुई थी। इनमें से विनोद और पुनिबाई को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष 4 की हालत ठीक है। हालांकि उन्हें भी अस्पताल भेजा गया।
शुक्रवार को पी थी शराब
सरपंच पति रामेश्वर जाधव ने बताया 6 लोगों ने शुक्रवार शाम को गांव के ही जगदीश के पास से महुए से बनी कच्ची शराब पी थी। इनमें से दो की मौत हो गई और 4 की तबीयत खराब हो गई।
सरपंच पति रामेश्वर जाधव ने बताया 6 लोगों ने शुक्रवार शाम को गांव के ही जगदीश के पास से महुए से बनी कच्ची शराब पी थी। इनमें से दो की मौत हो गई और 4 की तबीयत खराब हो गई।
मामले की कर रहे जांच
दिवानिया में 2 लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों व गांव व कुछ अन्य लोगों ने शुक्रवार को कच्ची शराब पी थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
-निर्भयसिंह मुजाल्दे, एएसआई सेंधवा ग्रामीण थाना
0