Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कराया मामला दर्ज
- एक दिन पहले जनसुनवाई में आई थी शिकायत
जिले में एंटी माफिया अभियान के तहत भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने वाले वाले 9 आरोपियों के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने माधौगंज थाने में FIR दर्ज कराई है।
मंगलवार को कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में एकतापुरी में गुढ़ी निवासी करीब 15 से 20 लोग पहुंचे थे। इन लोगों ने बताया था कि कुछ समय पहले उन्होंने जो प्लॉट खरीदे थे, उन्हें अब सरकारी जमीन बताकर हमे नोटिस दिया गया है। जबकि हमने ये प्लॉट कॉलोनाइजर से खरीदे है। शिकायती आवेदन को जांच में लेने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को जमीन संबंधी इस धोखाधड़ी का पता चला था। उन्होंने इस मामले से संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार शिवानी पांडेय ने माधौगंज थाना में FIR दर्ज कराई गई है।
इनके खिलाफ हुई है FIR
तहसीलदार शिवानी पांडेय ने बताया कि शासकीय जमीन बेचने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इनमें पुरुषोत्तम कुशवाह, लक्ष्मण सिंह, भगवानदास, छोटे सिंह, पूरन सिंह, बाबू सिंह, नवल सिंह, चन्द्रकला पत्नी जीवनलाल व मुन्नी पत्नी रामसिंह कुशवाह सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजन बस्ती के पास गुढ़ी शामिल हैं।
घर का सपना दिखाकर इनको ठगा
तहसीलदार शिवानी पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन में पता चला है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को भू-माफियाओं ने दस्तावेज में छेड़छाड़ कर सरकारी जमीन बेचकर ठगा है। जिन लोगो को सरकारी जमीन बेची गई है उनमें श्रीनिवास चौरसिया, रंजना जाधव, रामदेवी, अर्चना किरार, वंदना गुप्ता, रनवीर सिंह, मंगल सिंह, बाला साहब, केदार सिंह, लायक सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद सिंह, शाही सक्सेना, अरनज बोरसे, सुनील सिंह व सीताराम धाकड़ सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजन बस्ती के पास गुढ़ी हैं।