The request to the Government of India … Do not pressurize the family, write the young man was cut off from the train | भारत सरकार से निवेदन है… परिवार पर दबाव न बनाए, लिख युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

The request to the Government of India … Do not pressurize the family, write the young man was cut off from the train | भारत सरकार से निवेदन है… परिवार पर दबाव न बनाए, लिख युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान


दतिया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक के ट्रेन से कटकर मृत होने पर कार्रवाई करती पुलिस।

  • मम्माजू का बाग निवासी के रूप में हुई युवक की शिनाख्त, जांच शुरू

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोटल होटल के सामने एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई गई। मृतक सुबह 10 बजे बाइक लेकर निकला और रेल की पटरी किनारे बाइक रखकर ट्रेन के सामने लेट गया। जैसे ही ट्रेन आई, उसकी चपेट में आकर युवक का सिर और धड़ अलग हो गया।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के नंबर के आधार पर परिजन का पता लगाया। मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने एक लड़की से प्यार करने का जिक्र किया। साथ ही भारत सरकार से परिवार पर दबाव न बनाने का निवेदन किया और भैया से भाभी का ख्याल रखने की बात कही।

रविवार को दोपहर में सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मोटल होटल के सामने अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निगरानी में लिया और पास में रखी बाइक के आधार पर मृतक की पहचान विपुल (20) पुत्र द्वारिका पांचाल निवासी ग्राम कुठौंदा हाल मम्माजू का बाग के रूप में की। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने बताया कि मृतक विपुल रविवार को सुबह 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसकी लाश पड़ी होने की खबर मिली। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला।

जिसमें उसने उल्लेख किया- मेरी आत्महत्या के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। भारत सरकार से निवेदन है कि वह परिवार के लोगों पर दबाव न बनाए… परिवार वालों मैं….से प्यार करता हूं… अभी तक मैंने उसे टच नहीं किया… भगवान की सौगंध खाकर कहता हूं कि मैंने उसे एक आदर्श पत्नी की तरह माना और टच नहीं किया… पिताजी मुझे माफ करना… भैया भाभी का ख्याल रखना…। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

0



Source link