Bhopal Robbery News: Servant Stole A Lakh Rupees From From Employer’s House In Piplani Area | भोपाल में नौकर ने मालिक की अलमारी से एक लाख रुपए चुराए; पुलिस घर पहुंची, तो पिता ने ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कराया

Bhopal Robbery News: Servant Stole A Lakh Rupees From From Employer’s House In Piplani Area | भोपाल में नौकर ने मालिक की अलमारी से एक लाख रुपए चुराए; पुलिस घर पहुंची, तो पिता ने ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कराया


भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में चोरी करने वाले आरोपी बेटे को उसके ही पिता ने गिरफ्तार करावाया।

  • व्यापारी के ससुर की आरोपी बीते 4 साल से सेवा कर रहा था

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक नौकर अपने मालिक के घर से एक लाख रुपए चुराकर गायब हो गया। जब इसका पता नौकर के पिता को चला, तो उन्होंने खुद ही आरोपी बेटे को पकड़वाने में पुलिस की मदद की। हालांकि गिरफ्तारी के पहले ही आरोपी 30 हजार रुपए खर्च भी कर चुका था।

पिपलानी पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को ए-सेक्टर पिपलानी में रहने वाले 48 साल के व्यापारी जगदीश बूलचंदानी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साकेत नगर में उनके बीएचईएल से रिटायर्ड ससुर केवलराम रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए उन्होंने गैरतगंज निवासी लखन अहिरवार को 4 साल पहले रखा था। लखन का मेरे घर भी बराबर आना-जाना रहता था। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को वे किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे।

अलमारी से चुराए 500-500 रुपए के नोट

इसी दौरान लखन ससुर जी से घर की चाबी लेकर मेरे घर आया था। उसके बाद वह वापस ससुर के घर नहीं गया। मेरे घर पहुंचने पर अलमारी में रखे 500-500 रुपए के नोट कुल 98 हजार रुपए गायब थे। इधर, उनके ससुर ने बताया कि लखन घर नहीं आया। पहले तो हम ही उससे संपर्क करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसलिए 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जब इस संबंध में लखन के पिता से संपर्क किया, तो उन्होंने खुद ही आरोपी बेटे को पकड़वाने में पुलिस की मदद की।

30 हजार रुपए से कर्जा चुका दिया

पुलिस ने मंगलवार को लखन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 68 हजार नगद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि 30 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। उसने कुछ लोगों से कर्जा लिया हुआ था। इन रुपयों से उसने अपना कर्जा चुका दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी लखन को न्यायालय में पेश कर दिया

0



Source link