Pujari Molest 10-year-old Girl In Madhya Pradesh Indore | कन्या पूजन के बहाने पुजारी ने 10 साल की बच्ची से और माप लेते समय दर्जी ने युवती से की छेड़छाड़

Pujari Molest 10-year-old Girl In Madhya Pradesh Indore | कन्या पूजन के बहाने पुजारी ने 10 साल की बच्ची से और माप लेते समय दर्जी ने युवती से की छेड़छाड़


इंदौर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लसूड़िया पुलिस को एक युवती ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है।

  • आजाद नगर, लसूडिया, राऊ और एमजी रोड पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए

शहर में अब छेड़छाड़ औऱ दुष्कर्म के मामले बढ़ने लगे हैं। आजाद नगर में घर में कन्या पूजन के बहाने एक पुजारी ने 10 साल की मासूम से हरकत का प्रयास किया। उसे 10 रुपए देकर पहले अश्लीलता की, फिर उसे छोटी बहन को छोड़कर वापस आने को कहा। मासूम ने अपनी मां को जानकारी दी तो पता चल गया। वहीं, कपड़े सिलाने गई एक युवती से दर्जी ने माप लेने के बहाने हरकत की। ऐसे ही चार मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।

पहला मामला : आजाद नगर पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश नामक एक पुजारी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वह एक मंदिर में पूजा करता है। मंगलवार शाम को उसके घर के पास एक किराना दुकान में दो मासूम बहनें खरीददारी करने पहुंचीं। तभी आरोपी प्रकाश ने उन्हें देखा। फिर कन्या पूजन का बहाना बनाया। कहा कि वह पूजन करेगा। दोनों को साथ में घर ले गया। वहां भोजन करवाने के साथ उन्हें पानी पिलाया और फिर 10 साल की एक बड़ी बहन से हरकत करने लगा। प्रकाश ने उसे 10 का नोट दिया। कहा कि वह छोटी बहन को घर छोड़कर आ जाए। दोनों बहनें घर पहुंचीं और अपनी मां को जानकारी दी। उसने सीधे पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी का कहना है कि उसकी ऐसी नियत नहीं थी। मासूम कुछ गलत समझी है।

दूसरा मामला : एमजी रोड पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर नंदा नगर निवासी 50 साल के दर्जी मनोज पिता खोडी दास चावड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को दर्जी के यहां कपड़े सिलवाने गई थी। उसकी चिमन बाग पर दुकान है। इसी दौरान आरोपी ने माप लेने के बहाने छेड़छाड़ की। उसकी शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया है।

तीसरा मामला : लसूड़िया पुलिस को एक युवती ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि बदमाश स्कीम नंबर – 78 में रहने वाला गोलू पिता गोपाल है। वह मंगलवार रात 8 बजे के काम करके अपने घर आ रही थी। तभी आऱोपी उसके पीछे घर के बाहर तक आ गया। युवती ने उसे टोका। समझाया कि पीछा क्यों करता है। इस पर आऱोपी ने युवती से मारपीट की। फिर उसके कपड़े फाड़ने लगा। इस दौरान युवती की चेन भी गिर गई। युवती ने बताया कि आऱोपी गोलू चोरी करता है। वह हमेशा उसका पीछा करता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

चौथा मामला : राऊ पुलिस को 30 साल की महिला ने बहन के पति के खिलाफ हरकत के प्रयास का केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि आरोपी उसके घर में बिना जानकारी दिए चोरी छिपे घुस गया। फिर उसने महिला को पकड़ा औऱ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

0



Source link